दिल दहला देने वाला मामला, कल से लापता 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बाड़ी के गोबर गैस टैंक में मिला बच्चे का शव, गांव में पसरा मातम
A heartbreaking incident: a 2-year-old boy, missing since yesterday, died tragically. The child's body was found in a cow dung gas tank in the village, and mourning spread across the village.
कोरबा : दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में दो साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मासूम कल दोपहर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह गोबर गैस टैंक में उसका शव मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बरेलीमुड़ा गोपालपुर में रहने वाले प्रमोद कंवर ने सोमवार को थाने में खबर दी कि उनका दो वर्षीय पोता हर्ष कंवर दोपहर से लापता हो गया. हर्ष अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था. जबकि उसके माता-पिता लक्ष्मी कंवर और उनकी पत्नी कुछ महीना पहले रोजगार के लिए तमिलनाडू गए हुए हैं. परिजनों का इरादा था कि वहां व्यवस्थित होने के बाद बच्चे को भी अपने साथ ले जाएंगे. र्ष कंवर एकलौता बेटा था.
परिजनों के मुताबिक सोमवार दोपहर हर्ष घर के पास खेल रहा था. उसकी दादी रसोई में खाना बना रही थीं और प्रमोद कंवर बाड़ी में नहाने गए थे. वापस लौटकर जब वे भोजन करने बैठे तो हर्ष को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं मिला. आसपास तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला.
खबर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. मंगलवार को पुलिस टीम ने घर और आसपास के क्षेत्र में फिर से खोजबीन की. इसी दौरान बाड़ी में बने बंद पड़े गोबर गैस टैंक पर पुलिस की नजर गई. टैंक का मुख्य ढक्कन बंद था. लेकिन चैंबर खुला था और उसमें पानी भरा हुआ था. शक के आधार पर ग्रामीणों की मदद से टैंक का पानी खाली कराया गया. पानी कम होने पर टैंक के अंदर हर्ष का शव मिला.
पुलिस के मुताबिक आशंका है कि खेलते समय बच्चा टैंक के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया. वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सोमवार को बच्चे के गुम होने की खबर मिली थी और मंगलवार को शव बरामद किया गया. मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का खुलासा होगा. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



