नाले के पास मिली युवक की लाश, गले पर नुकीली चीज का निशान, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Dead body of a youth found near the drain mark of a sharp object on the neck sensation spread in the area family members expressed fear of murder police engaged in investigation

नाले के पास मिली युवक की लाश, गले पर नुकीली चीज का निशान, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक यदुनंदन नगर में गोकने नाले के पास से गुजरने वाले लोगों ने शनि मंदिर के सामने सुबह एक युवक की लाश देखी. जिसकी पहचान झोपड़ी में बाजार में सब्जी बेचने का काम करने वाले अज्जू साहू उम्र 35 साल के तौर पर हुई है. लाश देखते ही लोगों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी. वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई. इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.
इस कत्ल की वारदात ने न केवल परिजनों को सदमे में डाल दिया है. बल्कि स्थानीय निवासियों में भी डर और चिंता का माहौल बना दिया है.
बताया जा रहा है कि सब्जी बेचने का काम करने वाले अज्जू साहू उम्र 35 साल के गले पर नुकीली चीज से किए गए हमले के निशान पाए गए हैं. जिससे उसकी हत्या का शक गहरा हो गया है. अज्जू का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खासकर उसकी बहन जो लाश से लिपटकर बिलख रही थी. इस ह्रदयविदारक दृश्य ने वहां उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया.
मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए इसकी गहन जांच की मांग की है. उनका कहना है कि अज्जू साहू का किसी के साथ कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था. फिर भी उसकी इस तरह से हत्या कर दी गई. परिवार वालों का यह भी दावा है कि अज्जू के गले पर नुकीली चीज के निशान हत्या की पुष्टि करते हैं.
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है. हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है कि यह हत्या है या कोई अन्य वजह. पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि अज्जू की मौत के पीछे क्या कारण हो सकते हैं. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
अज्जू साहू की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है और परिजनों को न्याय की उम्मीद है. इस दर्दनाक घटना ने बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के निवासियों के मन में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा कर दिया है. अब यह देखना बाकी है कि पुलिस जांच से क्या सच्चाई सामने आती है और इस केस का नतीजा क्या होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb