धमतरी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3.12 करोड़ की ठगी का खुलासा, 4% मासिक मुनाफे का झांसा देने वाला मुख्य आरोपी विक्रम सिंह शाह गिरफ्तार

A fraud case involving Rs 3.12 crore under the guise of share trading has been uncovered in Dhamtari; the prime accused, Vikram Singh Shah—who lured victims with the promise of a 4% monthly return—has been arrested.

धमतरी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3.12 करोड़ की ठगी का खुलासा, 4% मासिक मुनाफे का झांसा देने वाला मुख्य आरोपी विक्रम सिंह शाह गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी शेयर ट्रेडिंग ठगी का मामला सामने आने के बाद निवेशकों के साथ 3 करोड़ 12 लाख रुपये से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है. हर महीने 4% मुनाफे का झांसा, नोटरीकृत इकरारनामा और बैंक चेक के जरिए निवेशकों का भरोसा जीतने वाले मुख्य आरोपी विक्रम सिंह शाह को धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है.
धमतरी शेयर ट्रेडिंग ठगी: इकरारनामा और चेक से जीतता था भरोसा
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम सिंह शाह कलेक्ट्रेट रोड धमतरी में ‘वेल्थ ट्रैकर’ नाम से कार्यालय संचालित करता था. वह लोगों को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग ऐप में रकम निवेश करने पर हर महिना 4% ब्याज या मुनाफा देने का झांसा देता था.
निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार करवाता था. साथ ही सुरक्षा के तौर पर बैंक चेक भी देता था. इसी भरोसे में आकर गुरुर निवासी शिवकुमार साहू उम्र 62 साल और उनके परिजनों ने आरोपी के पास 25 लाख रुपये निवेश किए.
शुरुआती कुछ महीनों तक आरोपी ने मुनाफा देने का भरोसा बनाए रखा. लेकिन बाद में मूलधन और लाभ की रकम लौटाना बंद कर दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया.
3.12 करोड़ की शेयर ट्रेडिंग ठगी: कई निवेशक बने शिकार
मामले की जांच के दौरान धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया. पुलिस जांच में अब तक आरोपी द्वारा कई निवेशकों से कुल 3 करोड़ 12 लाख रुपये से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है.
इस मामले के प्रमुख पीड़ितों में शामिल हैं.
निवेशकों की कथित ठगी की रकम:
8 निवेशक का नाम–कथित ठगी की रकम
संगीता सिन्हा–81 लाख रुपये
अंबिका प्रसाद सोनवानी–60 लाख रुपये
भूषण सिन्हा–28 लाख रुपये
चेतन सिन्हा–16 लाख रुपये
प्रभुलाल सिन्हा–12 लाख रुपये
इसके अलावा अन्य निवेशकों की रकम भी इस मामले में शामिल है. आरोपी ने शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को मामूली मुनाफा देकर उनका भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम लेकर फरार हो गया.
तकनीकी सबूतों से इंदौर पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गिरफ्तार
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मुख्य आरोपी के फरार होने को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के इंदौर में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई. घेराबंदी कर आरोपी विक्रम सिंह शाह को हिरासत में लिया गया. पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे 29 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
दो मोबाइल, एक टैबलेट और निवेश संबंधी दस्तावेज जप्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की है.
शेयर ट्रेडिंग कार्य में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन
एक टैबलेट
निवेशकों से संबंधित नोटरीकृत इकरारनामा एवं बैंक चेक
गिरफ्तार आरोपी
विक्रम सिंह शाह पिता हरभजन सिंह उम्र 37 साल स्थायी पता: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हटकेशर, धमतरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
वर्तमान पता: फ्लैट नंबर 708, क्लासिक टॉवर, अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)
करोड़ों रुपये कहां गए, अब वित्तीय लेन-देन की जांच
पुलिस आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर पुलिस रिमांड लेने की कार्रवाई कर रही है. जांच का अगला अहम पहलू निवेशकों से मिले करोड़ों रुपये की रकम का लेन-देन है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम कहां और किन जरिए से निवेश या ट्रांसफर की गई. इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ कर इस धोखाधड़ी में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं.
इस मामले में शुरुआत गुरूर निवासी शिवकुमार साहू की शिकायत से हुई थी. उन्होंने थाना गुरूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटनास्थल सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र में होने की वजह से मामले की डायरी अग्रिम विवेचना के लिए सिटी कोतवाली धमतरी को मिली. पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह शाह के खिलाफ अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत धारा 420 भादंवि में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb