डैम में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, SDRF की टीम ने की रेस्क्यू, पेड़ पर लटकती मिली नग्न लाश, खुदकुशी की आशंका
Dead body of a young man found in the dam sensation spread in the area SDRF team did the rescue naked body found hanging on a tree fear of suicide
डैम में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, SDRF की टीम ने की रेस्क्यू
रायगढ़/लैलूंगा : रायगढ़ जिले के लैलूंगा में खम्हार डेम के जामबहर स्थिति पाकुट डेम में NDRF की टीम ने डेम से युवक की लाश बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवम्बर रविवार को युवक घर से निकला था और घर वापस नहीं लौटा. घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खबर थाना में दी. लोगों के मुताबिक युवक को लैलूंगा के खम्हार डेम के जामबहर स्थित पाकुट डेम की तरफ जाते देखा गया गया था. युवक के डेम में डूबने के अंदेशा से NDRf की रेस्क्यू टीम की मदद से डेम में युवक को खोज किया गया.
सुबह रेस्क्यू टीम ने युवक की लाश बाहर निकाल ली है. मृतक कुर्रा निवासी बताया जा रहा है. घटना की खबर लैलूंगा पुलिस को दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पेड़ पर लटकती मिली नग्न लाश, खुदकुशी की आशंका
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है. वहीं शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं पहना हुआ है. मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव का है.
शव मिलने की खबर पर FSL और पुलिस की टीम मौके पहुंची. हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में मामला सुसाइड का लग रहा है. लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह के संबंध में पुख्ता तौर कुछ बोला जा सकता है. वहीं मृतक के शव की तस्वीर आस-पास के थानों में सर्कुलेट कराई गई है. ताकि शव की पहचान हो सके.
शव को पेड़ से नीचे उतरा गया मृतक के मुंह से लार निकला हुआ था. पहली नजर में खुदकुशी होना सामने आया है. मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था. नग्न हालत में फांसी पर लटका मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल को भेजा गया. मृतक की पहचान के लिए फोटो आसपास के थाना क्षेत्र को भेजा गया है. ताकि पहचान हो सके वही मृतक के कपड़े नहीं मिले है.
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि खबर मिली कि ग्राम कोसमनदा गांव के नाला के पास पेड़ में एक व्यक्ति की फांसी के फंदे से लटका शव होने की खबर पर पुलिस टीम और एफएसएल की टीम पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



