भालुओं का आतंक: छुरा में खेत के पास भालू ने हमले से युवक घायल, मगरलोड में मशरूम तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर हमला, इधर भाई-बहन की ली जान
Bear Menace: Youth injured in bear attack near a farm in Chhura; two villagers attacked while picking mushrooms in Magarlod; siblings killed in separate incident.
पहला मामला
छुरा में खेत के पास भालू ने किया युवक पर हमला, हमले में युवक घायल
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी गोंड में खेत के पास एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया. इस हमले में युवक उमेंद्र मरकाम घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह लगभग 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जब वह अपने जंगल से लगे खेत गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक खेत जंगल से सटा होने की वजह से अचानक एक भालू बाहर निकल आया और उमेंद्र मरकाम पर हमला कर दिया. हमले में घायल होने के बावजूद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया और भालू को वहां से भगाने में कामयाब रहे.
हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
बरसात के मौसम में जंगलों से सटे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और खेतों के आसपास अकेले न जाने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर फौरन खबर देने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
दुसरा मामला
मगरलोड में मशरूम तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू हमला
धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में सुबह भालू के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों ग्रामीण जंगल में मशरूम (कुकुरमुत्ता) इकठ्ठा करने गए थे. तभी पहले से मौजूद भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया. ग्रामीणों की सूझबूझ से दोनों की जान बच सकी. हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर के ग्राम परसाबुड़ा निवासी दो ग्रामीण सुबह करीब 5 बजे अलग-अलग समय पर कुंआनार जंगल में मशरूम तलाशने पहुंचे थे. इसी दौरान झाड़ियों में मौजूद भालू ने एक-एक कर दोनों पर हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े.
घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को जंगल की तरफ खदेड़ा और दोनों घायलों को बाहर निकालकर मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है.
हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया. विभाग ने ग्रामीणों से फिलहाल जंगल अकेले नहीं जाने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. वन अमला भालू की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
तीसरा मामला
भाई-बहन को मारा, फिर शवों को नोचता रहा भालू, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक
कांकेर : छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के नरहरपुर फारेस्ट रेंज के गांवों से एक भयावह व रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है. भालू ने भाई-बहन पर हमला कर उसकी जान ले ली. उसके बाद उनके शवों को नोचता रहा. सोशल मीडिया में इस डरावनी घटना की वीडियो वायरल हो रहा है. फारेस्ट रेंज के गांवों में आल दो घटनाएं घटी. भालू के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई है. तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं. तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
छत्तीसगढ़ कांकेर जिले में भालू ने हमला कर भाई-बहन को मार डाला. मारने के बाद उनके शवों को नोचता रहा. जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है. घटना बुधवार दोपहर की है. हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव का है.
फारेस्ट रेंज में कुछ घंटों के अंतराल में दो घटनाएं घटी
दूसरी घटना में भालू के हमले से महिला ने दम तोड़ दिया. यह घटना भी नरहरपुर वन परिक्षेत्र के गवरसिल्ली गांव की है। भालू के हमले से हलाल जुर्री (45), खोरीन बाई (40) और चमरीन जुर्री की मौत हो गई है. सभी खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान भालू ने हमला कर दिया. नरहरपुर वन परिक्षेत्र में भालू गांव के आसपास ही मौजूद है. जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी कर रही है. इसके साथ ही ग्रामीणों को भालू से दूर रहने की अपील की गई है.
जंगल की ओर खदेड़ने अमला कर रहा मशक्कत
चश्मदीदों के मुताबिक भालू ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला किया. जिससे अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट रहना पड़ा. वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की तरफ न जाने की अपील की है. फिलहाल भालू की निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास वन विभाग का अमला कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



