आंगन में खेल रहे ढाई साल के मासूम बच्चे की सांप के काटने से गई जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम
Two and a half year old innocent child playing in the courtyard died due to snake bite mourning spread in the family due to the death of the only son
कोरबा : कोरबा जिले में सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई. बच्चे को सांप ने डसा था, लेकिन परिजनों को लगा की बरसाती कीड़े ने काटा होगा. इसी के चलते सही समय पर इलाज नहीं मिल पाया और बच्चे की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहडिया निवासी ढाई साल का श्रेयाश पटेल घर पीछे आंगन में खेल रहा था. इसके बाद मासूम रोने लगा. मां को लगा कि चींटी या फिर कीड़े ने काटा होगा. मां बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दी. फिर वह अपने काम में लग गई.
कुछ देर बाद जब वह वापस बिस्तर पर आकर देखी तो श्रेयांश अचेत हालत में पड़ा हुआ था. उसे अनहोनी की आशंका हुई. जिसके बाद आसपास पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया. जहां अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
मासूम के पिता द्वारका पटेल ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था. उसकी पत्नी और इकलौता बेटा घर पर था. उसे फोन पर जानकारी हुई कि श्रेयांश को सांप ने काट लिया है. जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.
स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि अक्सर कई बार इस तरह की घटना सामने आते रहती है. सांप के काटने के बाद लोग अनदेखा कर देते हैं. उन्हें लगता है कि कोई कीड़े या फिर चींटी ने काटा होगा, लेकिन कई बार लोग धोखा खा जाते हैं और समय रहते इलाज नहीं होने के कारण मौत हो जाती है. लोगों को चाहिए कि बरसाती कीड़ा काटे या फिर चींटी उन्हें फौरन अस्पताल लेकर जाना चाहिए. ताकि समय रहते घटना की जानकारी हो सके और समय रहते उसका इलाज किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



