किराना दुकान की आड़ में दुकानदार ने डंप किया लाखों का धान, टीम ने मारा छापा, बिचौलिए के खिलाफ मण्डी एक्ट के तहत कार्रवाई, दुकान सील

Under the guise of a grocery store, the shopkeeper dumped paddy worth lakhs, the team raided, action taken against the middleman under the Mandi Act, the shop sealed

किराना दुकान की आड़ में दुकानदार ने डंप किया लाखों का धान, टीम ने मारा छापा, बिचौलिए के खिलाफ मण्डी एक्ट के तहत कार्रवाई, दुकान सील

किराना दुकान की आड़ में दुकानदार ने डंप किया लाखों का धान, टीम ने मारा छापा, बिचौलिए के खिलाफ मण्डी एक्ट के तहत कार्रवाई, दुकान सील

बिलासपुर : तखतपुर क्षेत्र में लगातार बिचौलिए के खिलाफ कार्रवाई जारी है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध धान संग्रहण के खिलाफ फिर कार्रवाई की गई. दो ठिकानों पर दबिश देकर 108 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया. एक दुकान को टिम द्वारा सील भी कर दिया गया. जब्त किए गए धान की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है.
तखतपुर तहसील के ग्राम भीमपुर में साहू किराना स्टोर प्रोपराइटर मनोज साहू पिता बंसीलाल साहू कोचिया के द्वारा 230 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के रखा गया था. जिसे संयुक्त टीम द्वारा जप्त किया गया और दुकान सील करने की कार्रवाई की गई.
इसके अलावा एक दुसरे मामले में ग्राम लिम्ही में बलराम यादव के द्वारा 40 बोरी धान का अवैध तरीके से संग्रहण करना पाया गया. जिसे मंडी अधिनियम की धारा 23 के अंतर्गत जप्त किया गया. इस तरह कुल 270 बोरी धान (108 क्विंटल) जप्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

270 कट्टा धान जप्त

धमधा : 16 जनवरी को ग्राम माटरा में राजेश साहू के ब्यारा के समीप अवैध धान संग्रहण की खबर मिलने पर नायब तहसीलदार धमधा ने खाद्य निरीक्षक धमधा के साथ मौका निरीक्षण किया.
मौका जांच में ब्यारा मालिक द्वारा अपने धान के बारे में टोकन और जरुरी दस्तावेज पेश किया गया. ब्यारा के पास ही 270 कट्टा धान अवैध तरीके से पाए जाने पर जप्ती कार्यावाही के दौरान संजय राजपूत द्वारा 270 कट्टा धान खुद का होने का दावा किया गया लेकिन मौके पर इसके बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया. वैध प्रमाण या दस्तावेज के कमी में उक्त 270 कट्टा धान को निरीक्षण टीम द्वारा मण्डी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धमधा मण्डी को सुपुर्द किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नया फर्जीवाड़ा बिना धान के काटे टोकन, पुराना और खराब धान जप्त

बिलासपुर : बिलासपुर कलेक्टर की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान धान खरीदी में नया तरीका का घोटाला सामने लाया है. सामान्य स्तर पर अधिकारियों ने इस तरह के घोटाले की कल्पना नहीं की होगी. दरअसल कलेक्टर आदेश पर तैयार राजस्व, खाद्य और मण्डी संयुक्त टीम ने गनियारी के नेवरा धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी को पकड़कर कोचियों को बड़ा झटका दिया है.
दरअसल टीम ने एक जगह पाया कि घर में एक बोरी धान नहीं  है. लेकिन आरोपी तथाकथित किसान ने अच्छी खासी तादाद में टोकन कटवा कर रखा है. यह मामला गनियारी के धान खरीदी केन्द्र नेवरा का है. खुलासा के बाद टीम ने तथाकथित किसान से रकबा समर्पण कराया है. बताया जा रहा है कि किसान किसी कोचिया या दलाल के धान को अपने टोकन से खपाने की फिराक में था. लेकिन तरकीब काम नहीं आई.
उप तहसील गनियारी के ग्राम नेवरा में तहसीलदार सकरी और नायब तहसीलदार गनियारी ने धावा बोला. किसानों के पास मौजूद धान की जांच कार्रवाई को अंजाम दिया. ग्राम नेवरा का किसान रामनारायण ने सोमवार को 386 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटाया. किसान के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया.  मौके पर सिर्फ 100 क्विंटल धान ही मिला. जानकारी के बाद किसान से एक्स्ट्रा 286 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया.
गनियारी का किसान छोटेलाल ने 75 क्विंटल धान का टोकन कटाया. लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान किसान से सिर्फ 20 क्विंटल धान मिला. इसके बाद किसान से एक्स्ट्रा 55 क्विंटल धान का रकबा समर्पण राया गया. तहसील बेलतरा के ग्राम लिम्हा में किसान शुकवार सिंह गौर ने 100 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन लिया. लेकिन भौतिक सत्यापन में सिर्फ तीस क्विटंल धान बरामद हुआ. टीम ने जांच पड़ताल के बाद किसान से एक्स्ट्रा धान का रकबा समर्पण कराया.
कोटा एसडीएम धान उपार्जन केन्द्र पिपरतराई का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद किसान रम्हाई से 59 बोरी पुराना और खराब धान बरामद किया गया. धान को जब्त कर समिति प्रबंधक के हवाले किया गया. टीम ने निर्देश दिया कि बरामद 31 जनवरी 2025 के बाद वापस किया जाएगा.
तहसील बेलगहना में राजस्व विभाग टीम ने धावा बोलकर मझगवां निवासी किसान जाहितर सिंह 160 क्विंटल धान का टोकन 20 जनवरी को केन्दा सोसायटी से कटवांया. सत्यापन के दौरान पाया गया किसान से एक बोरी भी धान नहीं पाया गया. इसके अलावा ग्राम कटरा निवासी रवि प्रकाश ने 20 जनवरी को 300 क्विंटल धान का टोकन केंदा सोसायटी से कटवाया. जबकि उसके उसके पास एक दाना धान भी नहीं था. इसके बाद सेवा सहकारी समिति केन्दा प्रबंधक को रकबा समर्पण का निर्देश दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

धान खरीदी केंद्र कौन्दकेरा में हमालों द्वारा किसानों से 100 से 500 सौ रुपए लेने से किसान परेशान

राजिम : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कौन्दकेरा में इन दिनों किसान परेशान हैं. परेशानियों का कारण हमाल हैं. इन दिनों किसानों द्वारा अपने-अपने धान को सोसायटी में बेचने के लिए ला रहे हैं. जिसमें धान खरीदी केंद्र में तौल काटा करने वाले के लीडर बने बैठे कुछ लोगों के द्वारा सभी किसानों से 100 से 500 रुपये तक लिया जा रहा है. जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं.
बता दें कि वह पैसा मांगने वाला अपने आपको लीडर बताता है. जो करीब 2-3 साल से धान खरीदी केंद्र कुंडी मारकर बैठा है. पिछले खरीब फसल की धान खरीदी केंद्र कौन्दकेरा करीब 14 लाख रुपये की सूखत से समितियों को नुकसान हुआ है. जिससे समिति की हालत खराब हो गई है.
बता दें यह धान खरीदी केंद्र हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कुछ साल पहले यह सोसायटी में ढाई करोड़ रुपए की हेराफेरी सामने आई थी. जिससे तत्कालीन प्रबंधक समेत अध्यक्ष को जेल भेजा गया था. जिसका अभी भी अदालत में केस चल रहा है. और हेराफेरी होने से किसानों को अब तक पैसा नहीं मिल पाया है. जिससे किसान दर-दर भटकने के लिए मजबूर है. इन लीडर बने बैठे कुछ लोगों की लगातार धान खरीदी केंद्र काम करने से कुछ लोग छोड़ चुके हैं. 
वहीं पूर्व में धान खरीदी केंद्र में काम कर चुके हमाल ने नाम न छापने पर मीडिया को बताया कि लीडर बने कुछ लोगों के गड़बढ़ करते हैं. जिससे खरीदी केंद्र को नुकसान होता है. साथ ही किसान भी परेशान होते हैं.
धान खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रबंधक तेज राम यादव ने कहा कि धान खरीदी के पूर्व हमालों को बताया जा चुका हैं कि किसी भी किसान से पैसा नहीं मांगना है. लेकिन कुछ लोगों के द्वारा मांगा जा रहा हैं जो समझ से परे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI