दर्दनाक हादसा, गैस वेल्डिंग की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, युवक की मौके पर ही मौत, धमाके की गूंज से सहम गए लोग, इलाके में शोक का माहौल

Tragic accident cylinder blast in gas welding shop youth died on the spot people got scared due to the echo of the blast

दर्दनाक हादसा, गैस वेल्डिंग की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, युवक की मौके पर ही मौत, धमाके की गूंज से सहम गए लोग, इलाके में शोक का माहौल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोपका क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है. जहां एक वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे युवक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ. जब युवक गैस वेल्डिंग करते वक्त एक सिलेंडर फट गया. हादसे में दुकान में काम कर रहे युवक की मौत हो गई. जिससे इलाके में शोक का माहौल है.
यह घटना मोपका चौकी क्षेत्र की है. युवक दुकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था. उसी समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर के फटने से युवक सीधे इसकी चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए. लोग मदद के लिए दौड़े. लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी. आसपास के लोग हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई.
इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. यह हादसा वेल्डिंग जैसी जोखिमभरी नौकरियों की सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित करता है. जहां थोड़ी सी चूक भी भारी पड़ सकती है.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर का सही से रखरखाव न होने की वजह से यह हादसा हुआ है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर कर दिया है. और हादसे के पीछे की असल वजह जानने के लिए सिलेंडर के प्रकार और उसके रखरखाव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
यह घटना उद्योगों और वेल्डिंग जैसे कार्यक्षेत्रों में सुरक्षा के मानकों की कमी को भी उजागर करती है. गैस सिलेंडर के सही रखरखाव और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन की जरुरत पर जोर दिया जाना चाहिए.
इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की संज्ञान लेना चाहिए और शहर में जितनी भी वेल्डिंग की दुकानें है वहां जांच कर नियम के तहत दुकान के संचालन करने की अनुमति देना चाहिए. जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb