छत्तीसगढ़ सिख संगठन लेडीज विंग ने रायपुर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, परिवारिक माहोल में पंजाबी पारम्परिक वेशभूषा में हुआ रंगारंग उत्सव
Chhattisgarh Sikh Organization Ladies Wing celebrated Lohri festival with great pomp in Raipur, colourful celebration was held in Punjabi traditional costumes in a family atmosphere
रायपुर : छत्तीसगढ़ सिख संगठन लेडीज विंग द्वारा लोहड़ी का पर्व "लोहड़ी दी रात" बहुत ही धूमधाम से पिंड बलूची, रायपुर में मनाया गया. जिसमे परिवारिक माहोल में पंजाबी पारम्परिक वेशभूषा में ढ़ोल की थाप पर भाँगड़ा, गिद्धा किया गया. सबने मिल कर लोहड़ी जलाई और पंजाबी गौन/गाना गया.
संस्था की प्रदेश-अध्यक्ष श्वेता अरोरा ने जानकारी दी कि लोहड़ी पंजाब का संस्कृति पर्व है जो कि फसल के तैयार होने पर मनाया जाता है. इस दिन नव-विवाहित जोड़े और नए-बच्चे की आगमन की लोहड़ी/ख़ुशी मनाई जाती है.
इस प्रोग्राम में श्वेता अरोरा, सिम्मी चावला, तरण अरोरा, रुमी सलूजा, रुबी गांधी, गगन चावला, सतनाम सलूजा, पूजा होरा, पूजा सिद्दू, गुरजीत कौर आदि मौजूद थे. प्रोग्राम का संचालन नीतू होरा और चिक्की बाबा ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



