तेज रफ्तार कार की ठोकर से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत, अधिकारी का नाबालिग बेटा चला रहा था कार!, जांच में जुटी पुलिस
A woman who went out for a morning walk died after being hit by a speeding car the minor son of an officer was driving the car police is investigating
कोरबा : सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी प्रगति नगर में तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मामला दीपका थाना क्षेत्र का है
मृतक का नाम मंजू देवी बताया जा रहा है. कार को सामंता के अधिकारी सुमन डे का नाबालिग बेटा चला रहा था. घटना की जानकारी होने पर सुमन डे ने कार को अपने घर पर छुपा दिया. स्कूटी लेकर खुद थाना पहुंचे और हादसे की जिम्मेदारी खुद ली. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



