11 साल के मासूम बच्चे ने पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही मामले की जांच
11 year old innocent child committed suicide by hanging himself with the help of a rope from a fan mourning spread in the family reason unknown police is investigating the matter
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक मासूम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. इस मामले की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा अच्छे नगर मोहल्ले में निवास करने वाले संतोष केवट के 11 साल के बेटे कबीर केवट ने घर के पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली.
मृतक के पिता ने बताया बुधवार को सुबह 8 बजे के आसपास अपने 3 बच्चों को स्कूल जाने की बात कहकर पति-पत्नी खेत चले गए थे. जिसके बाद उसके बच्चों में बड़ा लड़का चंद्रप्रकाश अपने मंझले भाई के साथ स्कूल चला गया. वही छोटा भाई कबीर घर में ही रुका हुआ था. जब बड़ा भाई चंदप्रकाश स्कूल से 1:30 बजे के आसपास घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है.
जिसके बाद बाहर से खिड़की से झांकने पर देखा तो उसका भाई कबीर जो गांव के ही प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा का छात्र था. कमरे के अंदर तख़त में कुर्सी लगाकर ऊपर सीलिंग फेन (पंखे) से रस्सी के सहारे झूल रहा था. जिसके बाद चंद्रप्रकाश ने इसकी खबर आसपास के लोगों सहित पिता को दी.
जिसके बाद मौके पर पहुंचे पिता संतोष केवट ने इसकी खबर पचपेड़ी पुलिस को घटना की खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आगे की जांच में जुट गई है. वही इतने छोटे से मासूम ने फांसी लगाकर खुदकुशी क्यों की यह पुलिसिया जांच कार्यवाही में साफ होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



