कबड्डी का खेल बना मौत की वजह, खेल के दौरान जमीन में गिरा कॉलेज का स्टूडेंट, बीएससी के छात्र की दर्दनाक मौत

Kabaddi game became the cause of death college student fell on the ground during the game painful death of BSc student

कबड्डी का खेल बना मौत की वजह, खेल के दौरान जमीन में गिरा कॉलेज का स्टूडेंट, बीएससी के छात्र की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में कबड्डी खेलने के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है. जहां एक युवा खिलाड़ी की मौत हो गई. मृतक छात्र का नाम युवराज सिंह गोंड बताया जा रहा है. जो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बनाहिल के ऋषभ कॉलेज में कबड्डी खेलते समय युवराज सिंह अचानक जमीन पर गिर पड़ा. गिरने के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई. जिसके फौरन बाद उसे पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पामगढ़ पुलिस के मुताबिक युवक को हार्ट अटैक आया था. जिससे उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb