चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी का मर्डर, पति ने खुद लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, पुलिस को 15 दिन तक गुमराह करने वाला आरोपी द्रोणाचार्य गिरफ्तार
Wife murdered over suspicions regarding her character; husband himself filed the missing person report; accused Dronacharya, who misled the police for 15 days, has been arrested.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज राज सामने लाया है. जिस महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की थी. पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते ईंट और सीएफएल बल्ब से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. हालांकि पुलिस की सूझबूझ, तकनीकी जांच और पूछताछ के दौरान पूरा मामला उजागर हो गया. यह मामला कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका किरण वर्मा के पति द्रोणाचार्य वर्मा को पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई. जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी.
जांच में सामने आया कि गुस्से में आकर आरोपी ने पहले पत्नी पर ईंट से हमला किया. इसके बाद सीएफएल बल्ब से भी वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लगातार हमले की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके.
वारदात के बाद आरोपी द्रोणाचार्य वर्मा सीधे थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया. शुरुआती दौर में मामला गुमशुदगी का मालूम हो रहा था. लेकिन पुलिस को आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और साइबर सेल की भी मदद ली गई.
जांच के दौरान पुलिस ने 16 जुलाई को ग्राम सिंगारपुर स्थित एक खेत के ट्यूबवेल के पीछे से महिला का शव बरामद किया. शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई पहलुओं पर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले सबूतों, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस का शक मृतका के पति पर गहराता गया.
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्रोणाचार्य वर्मा टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट, सीएफएल बल्ब के टूटे हुए टुकड़े तथा खून से सने कपड़े बरामद किए. बरामद सबूतों ने आरोपी के बयान की पुष्टि कर दी. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद और बेबुनियाद शक किस तरह गंभीर अपराध का कारण बन सकते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि घरेलू विवादों का समाधान कानूनी और सामाजिक माध्यमों से करें और किसी भी हालत में कानून अपने हाथ में न लें.
आरोपी
द्रोणाचार्य वर्मा, निवासी ग्राम सिंगारपुर, थाना लोहारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



