कबीरधाम में बंदर की गोली मारकर हत्या, छत पर उधम-कूद मचाने से परेशान युवक ने एयर गन से की फायरिंग, मौके पर मौत, आरोपी महेश सोनी गिरफ्तार

Monkey shot dead in Kabirdham youth fed up with fuss on rooftop fired with air gun died on the spot accused Mahesh Soni arrested

कबीरधाम में बंदर की गोली मारकर हत्या, छत पर उधम-कूद मचाने से परेशान युवक ने एयर गन से की फायरिंग, मौके पर मौत, आरोपी महेश सोनी गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम में युवक ने बंदर की एयरगन से गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला कबीरधाम थाना क्षेत्र में राजानवगांव के केंवट पारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजानवागांव निवासी महेश सोनी पिता कौशल सोनी के घर की छत बंदर पर उछल कूद कर रहे थे. इसी से परेशान होकर युवक ने घर में रखे एयर गन से बंदर पर फायर कर दिया. गोली सीधे एक बंदर के नाक में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही बंदर की मौत हो गई.
जिसके बाद आसपास के लोगों ने गांव में हंगामा मचा दिया. वहीं खबर मिलने पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग की. इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिस को घटना की खबर दी गई. खबर मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एयरगन और 26 छर्रे भी बरामद किये हैं.
कवर्धा वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शनिवार को बंदर को गोली मारने की खबर मिली थी. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उस पर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी के पास से एयर गन भी जब्त की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb