देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जेल भरो आंदोलन, बलौदाबाजार हिंसा मामले में नार्को टेस्ट की मांग -दीपक बैज
Angered by the arrest of Devendra Yadav Youth Congress workers started jail bharo movement demanded narco test in Balodabazar violence case - Deepak Baij
गरियाबंद में युवा कांग्रेस जमकर प्रदर्शन -युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरीकेट्स पर चढ़े
गरियाबंद : बलौदाबाजार मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. गिरफ्तारी के विरोध में गरियाबंद युवा कांग्रेस द्वारा रविवार को जेल भरो आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद करते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मामले में षडयंत्रपूर्वक टारगेट बनाकर कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है.
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन को लेकर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस भवन से हाथ में बैनर–पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए निकले थे. जहां उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा चौक में रोक लिया गया. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बेरीकेट्स लगाकर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए थे. इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झुमाझटकी हुई. जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमीन में बैठकर प्रदर्शन करने लगे. युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अचानक बारिश शुरु हो गई. जहां बरसते पानी के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे. इसके साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल भी बारिश में भींगते हुए मुस्तैदी से डटे हुए थे.
जिसके बाद पुलिस बल द्वारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान ले जाया गया. जहां स्थित मंगल भवन को अस्थाई जेल बनाया गया था. जेल भरो आंदोलन में करीब 62 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया. जिसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार मयंक अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा.
इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा, राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू, केशु सिन्हा, अमित मिरी, अमृत पटेल ने मांग किया कि विधायक देवेंद्र यादव समेत जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों व अन्य निर्दोष लोगों को रिहा करते हुए प्रताड़ित करना बंद करें.
इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा, राजिम विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू, केशु सिन्हा, अमित मिरी, अमृत पटेल ने मांग किया कि विधायक देवेंद्र यादव समेत जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों व अन्य निर्दोष लोगों को रिहा करते हुए प्रताड़ित करना बंद करें। इस मौके पर चित्रांश ध्रुव, पूनम साहू, आत्माराम, रूपेश दीवान, सोहन नागेश, खेमू साहू, अमर सिंह, सूरज यादव, राघवेंद्र यादव, बालेश मरकाम, राधे सेन, शाहिद मेमन, मनोज पांडे, नंदू गोस्वामी, खम्मन पटेल, देवानाद ध्रुव, खोमू पटेल, सतीश कुमार, घनश्याम सेन, माखन वर्मा, भैयालाल, मनोज पांडे, टिकेश्वर, जितेंद्र यादव, देवेंद्र कश्यप, देवनारायण ध्रुव, परमेश्वर ध्रुव, विजय कृष्ण नागेश, आनद जायसवाल, रुपेंद्र सोम, नंदू साहू, राजकुमार ध्रुव, खेमू साहू, डोमन तारक, अलंकार सिन्हा, कुलेश्वर धनकर, प्रीत साहू, श्रवण साहू, संतु साहू, चित्रांश ध्रुव, पूनम साहू, आत्माराम, रुपेश दीवान, सोहन नागेश, खेमू साहू, अमर सिंह, सूरज यादव, राघवेंद्र यादव, बालेश मरकाम, राधे सेन, शाहिद मेमन, मनोज पांडेय, नंदू गोस्वामी, खम्मन पटेल, देवानाद ध्रुव, खोमू पटेल, सतीश कुमार, घनश्याम सेन, माखन वर्मा, भैयालाल, मनोज पांडे, टिकेश्वर, जितेंद्र यादव, देवेंद्र कश्यप, देवनारायण ध्रुव, परमेश्वर ध्रुव, विजय कृष्ण नागेश, आनद जायसवाल, रुपेंद्र सोम, नंदू साहू, राजकुमार ध्रुव, खेमू साहू, डोमन तारक, अलंकार सिन्हा, कुलेश्वर धनकर, प्रीत साहू, श्रवण साहू, संतु साहू सहित बड़ी तादाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी : बलौदा बाजार की घटना के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की इस गिरफ्तारी को द्वेषपूर्ण करार देते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. रविवार को एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने जेल भरो आंदोलन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
इस दौरान 150 से ज्यादा युवाओं ने गिरफ्तारी दी. इस दौरान युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई.
कार्यक्रम का मंच संचालन गौतम वाधवानी ने किया. युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने कहा कि जब जब भाजपा सत्ता हासिल करती है. तब तब ये तानाशाही रवैया अपना कर विपक्ष को दबाने का प्रयास करती है. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी भी इसी साजिश का हिस्सा है. भाजपा सरकार एक चुने हुए विधायक को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है. जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे और जब तक देवेंद्र यादव को रिहा नहीं किया जाता ये प्रदर्शन चलता रहेगा.
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि देश के सबसे युवा महापौर और दो बार के विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर भाजपा सरकार बलौदा बाजार हिंसा में अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास कर रही है और बिना किसी साक्ष्य के एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को प्रताड़ित करने का काम कर रही है. जिसके खिलाफ हम आवाज उठा रहे हैं. ये भाजपा सरकार एक निर्दोष युवा विधायक को जेल में डाल रही है. देवेंद्र यादव के समर्थन में पूरे प्रदेश भर के युवा जेल जाने को तैयार है.
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू ने बताया की देवेंद्र यादव की लोकप्रियता से डरी सरकार ने युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. भाजपा सरकार सुशासन के नाम पर कुशासन लाई है.
इधर इस दौरान जेल भरो आंदोलन में विधायक ओमकार साहू, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, आनंद पवार, आकाश गोलछा, पियूष पांडे, विजय प्रकाश जैन, विक्रांत शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, उदित साहू, गौतम वधवानी, प्रमोद कुंजाम, कुलेश्वर देवांगन, तुषार जैस, देवरत साहू, लिली श्रीवास, वातांजलि गोस्वामी, पुखराज साहू, आशुतोष खरे, पवन यादव, सूरज पासवान, भागवत साहू, राकेश मौर्य, विष्णु सिन्हा, विक्रम साहू, ऋषभ ठाकुर, भास्कर सिन्हा, अनुप नेताम, सेख सोहेल, विशु देवांगन, नोमेष सिन्हा, परसमणि साहू, चितेंद्र साहू, हेमप्रकाश साहू, अंकुश देवांगन, अरविंद यादव, गौरव दास मानिकपुरी, शास्वत साहू, सुदीप साहू, लिकेश साहू, घनश्याम साहू, जय श्रीवास्तव, विनय गैंगबर, रोहित जगत, लोकेश साहू, सौरभ पाल, पुखराज साहू, रूपेंद्र साहू, देवेंद्र सिन्हा, पुष्पेंद्र साहू, आदित्य बघेल, कीर्तन साहू, शेखर साहू, डेमन पाल, साहिल निर्मल्कर, देव निर्मालकर, अरविन्द यादव, फैजल खान, विवेक बंजारे, सूर्यकान्त पटेल, गजेंद्र नेताम, भावेश मरकाम, चैतन्य साहू, प्रेमांशु प्रजापति, तिलक सिंहा, अनुप् नेतम्, अजय सिंहा, विक्रम साहू, गौतम साहू , श्रीकांत तिवारी, कृष्णा लहरे, दिनेश यादव, आर्यन चंदेल, राकेश मौर्या, तोमेश साहू, तुकेश साहू, राज देवांगन, भुपेंद वैष्णव, बीरबल नेताम, रविन्द्र यादव सहित सैकड़ो की तादाद में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कवर्धा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर 24 अगस्त 2024 को ज़िला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश व्यक्त किया. कवर्धा मुख्यालय के सिग्नल चौक कांग्रेस भवन में ज़िला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस होरी राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विधायक देवेंद्र यादव के पक्ष में आवाज़ उठा कर जेल से रिहा करने कांग्रेस पार्टी के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन देकर जेल से रिहा करने का मांग किया गया.
स्थानीय युवा नेता कांग्रेस पंडरिया इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा को किसी विधायक या अन्य कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता या जन सामान्य के प्रति दुर्भावना पूर्ण तरीक़े से काम नही करना चाहिए. सरकार की नैतिक ज़िम्मेदारी होती है राज्य में समजिक न्याय के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए एक ज़िम्मेदार और गम्भीर सरकार की तरह व्यवहार करना चाहिए.
युवा नेता कांग्रेस इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर ने बताया की घटनाक्रम को समझना पड़ेगा कि आख़िर ये मामला हुआ कैसे है. 15-16 मई 2024 के मध्य रात को अज्ञात लोगों के द्वारा पवित्र अमर गुफा “जैतख़ाम” को आरी से काट दिया गया. इस अप्रिय घटना के फौरन की छत्तीसगढ़ के सर्व सतनामी समाज के लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किए की पवित्र अमरगुफा को क्षति पहुँचाने वालों के खिलाफ CBI जाँच हाई कोर्ट के रेटायअर्ड जज के निगरानी में होनी चाहिए. इसके जवाब में गृहमंत्री छत्तीसगढ़ के द्वारा CBI जाँच ना करा कर एक SIT टीम का गठन किया. इस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में सर्व सतनामी समाज के समाज प्रमुखों के अनुरुप जांच ना करा राज्य सरकार अपने हिसाब हिसाब से दुर्भावना पूर्ण तरीक़े से लोगों को लगातार गिरफ़्तार करती रही.
इस बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर 18 जून 2024 को बलोदाबाज़ार में घटना घटी की ज़िला दंडाधिकारी कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अज्ञात लोगों के द्वारा जला दिया गया और ये पूर्व सुनियोजित षड्यंत्र के जरिए सतनामी समाज के बहुत से बेगुनाह लोगों को ज़बरदस्ती जेल में डालने का काम किए और बहुत से लोगों को उनके घर से भी जबरन उठा कर पुलिस ले गई. और भाजपा के नेताओ ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए हमारे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ऊपर आरोप लगा रहे है कि इस घटना के लिए विधायक देवेंद्र यादव ज़िम्मेदार है अगर भाजपा की राज्य सरकार की पुलिस ठीक तरीक़े से काम करती तो ये सतनामी समाज के पवित्र जैतख़ाम को क्षति पहुँचाने वाले आज अंदर होते हैं.
इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर ने आगे बताया कि धोखे से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 19 अगस्त 2024 ये बोलकर पुलिस थाना बुलाया गया कि सिर्फ़ आपसे बलोदाबाज़ार घटना के बारे में कुछ पूछताछ करना और फिर षड्यंत्र पूर्वक गिरफ़्तार किया है.
युवा नेता कांग्रेस इंजी योगेश्वर चन्द्राकर ने अपने विज्ञप्ति में कहा की ये जानकर बड़ा ताज्जुब होता है कि एक आदमी के ऊपर इतने सारी धराए लगा दिए हैं. जिसको लोग पड़कर समझ पाना मुश्किल है क्या ऐसा सम्भव भी है क्या ?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
1:-153 के अनुसार बलवा का केस
2:- 501(1) के अनुसार राज्य प्रशासनो , मंत्री की मानहानि
3:- 148 के अनुसार आक्रामक आयुध का इस्तेमाल जानलेवा हमला करना
4:- 149 के अनुसार गम्भीर चोट पहुँचाना मतलब सीधा हमला करना
5:- 353 के अनुसार आन ड्यूटी पर हमला करना
6:- 307 के अनुसार हत्या का करने का आरोप है. ऐसे विभिन्न 18 धाराओं का आरोप विधायक देवेंद् के ऊपर है. भाजपा सरकार को समझना होगा राजनीति लोकतंत्र में दुर्भावना पूर्ण काम से नही चलता है. इस एक दिवसीय धरना में वरिष्ठ कांग्रेसी लालजी चंद्रवंशी, नीलकंठ चंद्रवंशी, पंडरिया के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल चन्द्राकर, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जयसवाल, ठाठापुर ब्लॉक अध्यक्ष शेषनारायण बैस, भगवान सिंह पटेल, तुकेश्वर साहू, राहुल सिन्हा, वाल्मीकि वर्मा, रवि चंद्रवंशी, दिनेश कोसरिया, अगम दास, हरचरण सिंह, टिकम शर्मा , फ़ारुख खान, दिलीप चंद्रवंशी, बदरी खंडे, चोवा साहू सहित कांग्रेसी मौजूद थे.
पूर्व मंत्री शिव डहरिया के नेतृत्व में पामगढ, अकलतरा और जांजगीर चाम्पा विधायको ने धरना प्रदर्शन मे राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया और बलौदा बाजार कांड मे वास्तविकता की जांच कराए बिना कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओ और विधायक को गिरफ्तार करने को बीजेपी की साजिश बताया और राज्य सरकार के साथ शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कांग्रेसियो को परेशान नहीं करने की मांग की और बेवजह परेशान करने पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी.
शिव डहरिया ने केंद्रीय गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरा पर कहा कि अमित शाह नक्सल मुद्दा पर भले ही चर्चा करने के लिए आए हैं. लेकिन उनके दौरा का सबसे बड़ा कारण राज्य सरकार की लचर व्यवस्था है. राज्य सरकार के काम काज मे सुधार लाने के लिए अमित शाह का दौरा है. अगर राज्य सरकार के काम काज ऐसे ही चलता रहा तो जनता से किए वायदे तो दूर एक भी विकास काम हो पाना संभव नहीं है.
साय सरकार रिमोट सरकार, भाजपा से नाराज कांग्रेसियों ने दंतेवाड़ा में दिया धरना
जगदलपुर : साय सरकार रिमोट सरकार है सिर्फ आठ महीने में ही जितने फैसले लिया है उससे समाज के सभी वर्गों में नाराजगी है. शनिवार को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही.
बलोदाबाजार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती रही और शासन- प्रशासन खामोश रहे. अब साजिश रचकर ऊर्जावान विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. रेत के कालाबाजारी की रिपोर्टिंग करने कोंटा गए. बस्तर के पत्रकारों को फंसाया गया. सरकार तथा भाजपा नेताओं के संरक्षण में रेत की तस्करी चल रही है. छत्तीसगढ़ में कोई भी संगठन सरकार से खुश नहीं है. नगरनार स्टील प्लांट को एक चर्चित व्यक्ति की कंपनी को सौंपे जाने के प्रयास की भी जैन ने निंदा की.
बस्तरियों व बस्तर के साथ इसे भाजपा के धोखे की संज्ञा देते उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले जगदलपुर आए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने प्लांट को बस्तर के लोगों की सम्पत्ति बताते उनका अधिकार स्वीकार किया था.
पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा
जैन के साथ धरने में मौजूद दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने आंध्र पुलिस के द्वारा बस्तर के पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की. इन्होने कहा कि भाजपा शासनकाल में पत्रकारों पर दमन बढ़ गया है. कांग्रेस इसकी आलोचना करती है. बस्तर के पत्रकार कोंटा में रेत की कालाबाजारी की रिपोर्टिंग करने गए थे. इन पत्रकारों को गांजा की अवैध तस्करी के नाम पर इसलिए हिरासत में लिया गया है. क्योंकि यह बस्तर से रेत चोरी व राजस्व हानि समेत भाजपा शासन व प्रशासन की पोल खोलने वाले थे. जैन ने विगत दिनों पीसीसी के निर्देश पर गठित कांग्रेस के जांच दल द्वारा मामले की जांच करने की जानकारी भी दी.
जेपीसी जांच की मांग
वक्ताओं ने विधायक देवेन्द्र यादव की रिहाई तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. साथ ही बलोदाबाजार कलेक्टोरेट व एसपी कार्यालय को आग लगाने की घटना को राज्य के लिए कलंक निरुपित किया. जातिगत जनगणना की कांग्रेस की मांग से अजा, अजजा, अपिव आदि को शीघ्र न्याय मिलने की बात कही. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आलोक में सेबी अध्यक्ष के द्वारा पद त्यागने तथा पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग भी की गई.
धरना के दौरान जैन के साथ दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा, विमल सुराना, तुलिका कर्मा, सुलोचना कर्मा, पूजा साव, साक्षी सुराना, इंदिरा शर्मा, कोपा कुंजाम, अनिल कर्मा, राजू रेड्डी, शंकर कुंजाम, प्रवीण राणा, मनीष भट्टाचार्य, परमजीत सिंह जसवाल, अमजद खान, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, राकेश मंडावी समेत कांग्रेस पार्षद, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई आदि संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन सलीम रजा उस्मानी ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग में प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा बैरिकेड
दुर्ग : दुर्ग में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड भी तोड़ दिया. इससे कई कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों को चोटें आई है.
इस प्रदर्शन से पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास काम नहीं हो रहा है और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं. साय सरकार सभी मामले जब सीबीआई को सौंपे तो जैतखाम में तोड़फोड़ मामले को सीबीआई को क्यों नहीं सौंप रही है. सतनामी समाज भी मांग कर चुका है.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. एडीशनल एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बैरिकेट तोड़ने की कोशिश की. लेकिन हमारे सुरक्षा जवानों ने उन्हें रोका. इस बीच धक्कामुक्की भी हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग : 10 जून को हुई बलौदाबाजार हिंसा की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार एक्शन मोड पर हैं. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया. तो वहीं अब दूसरी ओर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी अब जेलभर आंदोलन किया.
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 500 से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सेक्टर 6 स्थित भिलाई नगर थाने पहुंचे और उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक देवेंद्र यादव के पक्ष में ढाई सौ से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी,आपको बता दे की पिछले दिनों भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जहां वे सेंट्रल जेल रायपुर में फिलहाल बंद है.
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बलोदाबाजार हिंसा में लोगों को मंच से भड़काऊ भाषण दिया है. फिलहाल यह जांच का विषय है. न्यायालय इस पर जांच कर रही है. लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस को बलौदा बाजार हिंसा में देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई भी सबूत है. उसे बताना और दिखाना चाहिए. लेकिन पुलिस ने बिना सबूत बताए ही भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जेल में बंद कर दिया जो की अन्याय है.
वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही जेल भरो आंदोलन की खबर दे दी थी. रैली के जरिए कार्यकर्ता थाने पहुंचे और गिरफ्तारी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगह किया जेल भरो आंदोलन
रायगढ़ : सतनामी समाज के लिए आवाज उठाने पर विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा और सतनामी समाज के अन्य निर्दोष युवाओं को षड्यंत्र तरीके से जेल भेजें जाने के खिलाफ रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस शहर के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी से निकलकर जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया.
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार रायगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राकेश पांडेय की मौजूदगी में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन प्रभारी आशीष यादव के कुशल संचालन और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के साथ युवा कांग्रेस एनएसयूआई के सैंकड़ों युवा नेताओ कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में राज्य सरकार का विरोध करते हुए जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया.
युवा नेताओ की टोली सैकड़ों की तादाद में जिला कांग्रेस कार्यालय से गगनचुंबी नारे लगाते हुए सिटी कोतवाली गिरफ्तारी देने के लिए निकली पुलिस ने पहले युवा कांग्रेस नेताओ को सुभाष चौक के पास गिरफ्तार करने की कोशिश की. लेकिन काफी संघर्ष के बाद यूंकाई रास्ता बदलकर हंडी चौक की तरफ से सिटी कोतवाली पहुंचने के लिए निकल गए. हंडी चौक में पुलिस और युवा नेताओ के बीच घंटो चली संघर्ष के बाद पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार करते हुए रामलीला मैदान ले जाया गया और वहां सभी की गिरफ्तारी दर्ज की.
सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस के नेताओ ने गिरफ्तारी दी. युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार दमनकारी नीति हावी हुई है. प्रदेश में युवाओं की आवाज बनकर उभर रहे हमारे नेता देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरफ से घबराई हुई है. भाजपा सरकार के इशारे में पुलिस प्रशासन बिना किसी ठोस सबूत के एक विधायक को गिरफ्तार किया गया है.
इससे यह साफ झलक रहा है कि भाजपा युवाओं की आवाज को बुलंद नही होने देने चाहती है. प्रदेश महामंत्री राकेश पांडे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नाम मात्र आगे रखकर केंद्र सरकार में बैठे भाजपा के नेता द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं. इससे राज्य की भाजपा सरकार को सीधा सीधा नुकसान आगामी सभी चुनावों में देखने को मिलेगा और अगर देवेंद्र यादव और अन्य नेता सतनामी समाज के भोले भाले निर्दोष जनता दोषी हैं तो उनके खिलाफ ठोस सबूत भी होना चाहिए लेकिन पुलिस प्रशासन सिर्फ आरएसएस भाजपा के इशारों पर कार्यवाही कर रही है. इनकी नीति इसी तरह चलती रही तो सरकार के अंजाम अच्छा नहीं होगा.
युवा कांग्रेस के उक्त जेल भरो आंदोलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ का भी भरपूर समर्थन मिला. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, दीपक पांडेय, महापौर जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, महामंत्री शाखा यादव, विकास शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, संदीप अग्रवाल, शेख ताजीम, संतोष चौहान, वासु प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान, पदमा चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा, हरे राम तिवारी, नारायण गोरे मौजूद रहे.
युवा कांग्रेस एनएसयूआई के नेताओ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. जिसमे मुख्य रुप जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष सतपुरिष महर्षि, ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव, शुभम सिंह, भुवनेश्वर साहू, वेद चौहान, रितेश तिवारी, जिला महामंत्री सुमित सिंह, तरुण गोयल, लोकेश देवांगन, अक्लाख खान, अनिरुद्ध गिरी, देव साहू, शिव, येसु चौहान, नितेश ठेठवार सोशल मीडिया प्रदेश पदाधिकारी नितेश शर्मा, हर्ष भट्ट, प्राची दुबे, नितिन पानी ग्राही, साजन श्रीवास, संदीप श्रीवास, आसिफ अली, पंकज गुप्ता, विकास चौधरी, टीकम सिंह, साकिब अनवर, गौरव साव, करण वैष्णव, आदिल बलराम गोंड मनी चंदेल नेमीश मनीष, उबेद, सुंदरम गुलशन नताशा भटपहरे और सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुर्ग/भिलाई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन रोके जाने और नारेबाजी करते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और पूर्व सीएम वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है. एसपी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने फौरन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों ने थाना घेराव की चेतावनी दी.
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में 24 अगस्त को हुए घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा दिया है. ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 तारीख को दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण व भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रुप से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.
दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास स्थान भिलाई तीन से जब निकले तब पदुम नगर भिलाई तीन उनके निवास के पास ही बजरंग दल के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को रोक लिया. पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर नारेबाजी और हुड़दंगबाजी की गई. पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर वाहन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया.
जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक की सुरक्षा में सेंधमारी कर बजरंग दल के कार्यकर्ता हुड़दंग कर रहे हैं. ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं.
इस घटनाक्रम को लेकर विरोध जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर/ ग्रामीण व भिलाई के अध्यक्षों ने संयुक्त रुप से दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है. 48 घंटे के अंदर कार्यवाही न होने पर भिलाई तीन थाना का घेराव किया जाएगा.
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई नगर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, अल्ताफ अहमद, आरएन वर्मा, अय्यूब खान, फत्ते भाटिया, रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, अनूप वर्मा, हेमा साहू, निकिता मिलिंद, सोनू साहू, गौरव उमरे, मनदीप भाटिया, आनन्द कपूर ताम्रकार, मोहित वालदे आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
भाजपा की साय सरकार समाजों को बाँटने का काम कर रही है -विकास
कसडोल : बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी और हिंसा की घटना में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव व बलौदाबाजार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे,एनएसयूआई अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, पार्षद गोल्डी मरैया सहित सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नगर के गार्डन चौक में किया गया.
धरना कार्यक्रम के प्रभारी के रुप में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौजूद थे.
उन्होंने प्रदेश की साय सरकार पर बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी कार्यालय में हुए आगजनी को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपनी असफलता का ठीकरा कांग्रेस के ऊपर फोड़ना चाहती है.
उन्होंने कहा कि पवित्र जैतख़ाम को काटने के असली आरोपियों को पकड़ने की मांग सतनामी समाज के लोगों द्वारा की जा रही थी. लेकिन सरकार ने सतनामी समाज की भावनाओं को नहीं समझा.
साय सरकार की लापरवाही के कारण आगजनी जैसी बड़ी घटना हो गई. उन्होंने कहा सभा की अनुमति और जाँच की मांग के लिये ज्ञापन देने वाले भाजपा के जिलाध्यक्ष की क्या भूमिका थी?
उन्होंने मीडियम को बयान देते हुए अपराधी नहीं पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन करने की धमकी दी थी. उससे पूछताछ पुलिस द्वारा क्यों नहीं की जा रही. नागपुर से करीब 250 की तादाद में कौन लोग आये थे. इतने बड़े आयोजन में पंडाल से लेकर भोजन की व्यवस्था कैसे की गई. सभा में शामिल हुए भाजपा के पदाधिकारियों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा. इन सब सवालों की जाँच की बजाय समाज के लोगों द्वारा बुलाये जाने पर सिर्फ 10 मिनट से भी कमी समय के लिए सभा में शामिल होने वाले विधायक देवेंद्र यादव और उनके साथ युकाँ अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, सूर्यकांत वर्मा,पार्षद गोल्डी मरैया को भातो भरकम धारा लगाकर गिरफ़्तार किया गया है और कांग्रेस पार्टी को बदनामी करने का प्रयास कर रही है,और प्रदेश में समाज को बाँटना चाहती है. लेकिन कांग्रेस के लोग भाजपा के हर षड़यंत्र का पुरज़ोर विरोध करेगी.
विधायक इंद्रकुमार साव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सरकारी तंत्र आगजनी की घटना में पूरी तरह फ़ेलवर रहा है. करीब 10 से 16 हजार से ज्यादा की तादाद में लोग आंदोलन में शामिल हो गए थे. तब सरकार का प्रशासनिक अमला हाथ पर हाथ धरे घटना को अंजाम देने इंतजार करता रहा. घटना के असली आरोपी को पकड़ने के बजाय कांग्रेस के लोगों को गिरफ्तार कर भाजपा की सरकार बच नहीं सकती. प्रदेश की जनता सबक़ समझा रही है. कांग्रेस पार्टी भाकपा के हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी और न्याय के लिए लड़ेगी.
जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने भी भाजपा की साय सरकार की तानाशाही कार्यवाहियों और निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा की प्रदेश में सामाजिक समरसता को खंडित करने का कुत्सित प्रयास भाजपा की सरकार कर रही है. कांग्रेस ने कभी बदले की भावना में कोई कार्यवाही नहीं की. सिर्फ सभा में शामिल होने के ही कारण कांग्रेसी लोगों को और निर्दोष सतनामी समाज को गिरफ्तार कर सरकार अपनी असफलता को नहीं दबा सकती.
सभा को पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, दिनेश यदु, सुशील शर्मा, तुलसी वर्मा, परमेश्वर यदु, गोपी साहू, आलोक मिश्रा, सुनील माहेश्वरी सहित कांग्रेस नेताओं ने संबोधित कर बलौदाबाजार की घटना पर भाजपा सरकार की नाकामी और निर्दोष कांग्रेस व सतनामी समाज के लोगों को गिरफ्तार कर पूरे सतनामी समाज और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया. धरना के बाद अनुभागिय अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दीपक बैज ने की बलौदाबाजार हिंसा मामले में नार्को टेस्ट की मांग
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस जहां एक ओर भाजपा सरकार पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगा रही है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता इसे नियम के तहत कार्रवाई बता रहे हैं.
इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का नार्को टेस्ट होना चाहिए. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता नार्को टेस्ट के लिए तैयार है. बैज ने कहा है कि जब तक हिंसा मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा.
बता दें कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा को लेकर 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को भिलाई नगर से गिरफ्तार कर बलौदाबाजार पुलिस लाई थी. इसके बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. फिलहाल वह 27 अगस्त तक रिमांड पर हैं. इसे लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर साय सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है. शनिवार को कांग्रेसियों में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अनुभव से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं -शैलेश पांडेय
बिलासपुर : बिलासपुर के ज्येष्ठ नागरिक संघ के अनुभव भवन उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय शामिल हुए. पूर्व विधायक द्वारा अपने विधायक कार्यकाल के समय बीस लाख रुपये की विधायक निधि से भवन की कायाकल्प किया गया था. जिसका लोकार्पण किया गया.
इस मौके पर शैलेश पांडेय ने सभी बुजुर्गों का सम्मान किया और कहा कि जीवन में धन संपदा सब चली भी जाए तो भी जीवन का अनुभव कभी नहीं जाता है और उस अनुभव से कोई भी मनुष्य पुनः सब प्राप्त कर लेता है. इसलिए अनुभवी व्यक्ति का अनुभव ही असली उसका धन होता है.
पांडेय ने कहा कि ज्येष्ठ नागरिकों के नये भवन को देखकर अति उत्साह उत्पन्न हो रहा है और ये भवन आपके जीवन में सुख शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए यही कामना है. यही नहीं पूर्व विधायक ने अपने एक माह का पेंशन ज्येष्ठ नागरिक संघ को देने की घोषणा किया. जिससे संघ अपने छोटे आवश्यक कार्य को कर सके.
इस कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित के भाषण से हुई और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नये भवन की शुभकामना सभी को दिया. इस मौके पर ज्येष्ठ नागरिकों के जन्मदिन मनाएँ गये और उनको तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई और उपहार दिये गए.
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, डी के शर्मा, बालगोविंद, प्रभात मिश्रा, डी पी गुप्ता, रमा शंकर शुक्ल, प्रेमलता राजपूत, मंजुला गुहा, राकेश बाकरे, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, डॉ प्रदीप शुक्ला, सुधाकर बीबे, श्रीवास जी, संतोष श्रीवास्तव, सुदेश दुबे, सुदेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आरती गुप्ता, रामनारायण राव और कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



