आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर से बाहर निकालकर बेटे के सामने धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Anganwadi worker was dragged out of the house and brutally murdered with a sharp weapon in front of her son an atmosphere of terror in the area police engaged in investigation
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के तिम्मापुर गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या ने सनसनी फैला दी है. यह मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम अपने घर में थी. उन्हें घर से बाहर खींचकर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की जान ले ली. इस दौरान लक्ष्मी के बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उससे हाथापाई की और फरार हो गए. यह घटना सीआरपीएफ कैंप से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई. जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी पद्दम को पहले भी नक्सलियों से धमकियां मिल चुकी थी. ऐसे में यह शक जताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है. हालांकि पुलिस और प्रशासन ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
घटना के बाद तिम्मापुर और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों में डर का माहौल है. और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और घटना की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.
यह घटना सीआरपीएफ कैंप के करीब होने के बावजूद घटित हुई. जो सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करती है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा हमेशा से चुनौती बनी हुई है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से उम्मीद की जा रही है कि वे इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोर कार्रवाई करेंगे. ताकि इन इलाकों में फिर से सुरक्षा और शांति का माहौल स्थापित हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



