कांग्रेस विधायक की पत्नी सुमित्रा बघेल ने किया सुसाइड का प्रयास, दोनों हाथों की काटी नसें रायपुर रेफर, सामने आई खौफनाक कदम उठाने की वजह

Congress MLA's wife Sumitra Baghel attempted suicide, cut veins in both hands, referred to Raipur; reason for taking this horrific step revealed

कांग्रेस विधायक की पत्नी सुमित्रा बघेल ने किया सुसाइड का प्रयास, दोनों हाथों की काटी नसें रायपुर रेफर, सामने आई खौफनाक कदम उठाने की वजह

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और बस्तर विधानसभा  के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल ने खुदकुशी करने की कोशिश की. सुमित्रा बघेल को नाजुक हालत में जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल उम्र 51 साल ने मंगलवार सुबह सात बजे स्टेट बैंक चौक स्थित अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार औजार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुद को लहूलुहान कर लिया. उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोट आई है. उन्हें जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया. जहां से आज उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है
पुलिस द्वारा लिए गए बयान पर सुमित्रा बघेल ने बताया कि अगस्त महीने में उनकी मां की देहांत होने के बाद वह मानसिक रुप से परेशान थी. इसके बाद मंगलवार की सुबह धारदार चाकू से अपने हाथों की नसों को काटने के साथ गले पर भी खुद से वार किया. जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची.
लहूलुहान की हालत में उन्हें विधायक के सरकारी बंगले मे मौजूद कर्मचारियों ने  अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने इस मामले में बंगले में मौजूद बावर्ची का बयान भी लिया है. जिसमे बावर्ची ने भी विधायक की पत्नी के खुद को नुकसान पहुचाने की बात कही है.
उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने स्वजन से घटना को लेकर चर्चा की. जिसमें बताया गया कि कुछ महीने पहले उनकी माता का देहांत हुआ था. उसके बाद से वह मानिसक तनाव में थीं. पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थीं. घटना के समय विधायक लखेश्वर बघेल घर पर ही थे. वह किसी काम से कमरे में गए तो देखा सुमित्रा बाथरुम के पास बेहोशी की हालात में पड़ी थीं और उनके हाथ, पेट और गले से खून बह रहा था. वह फौरन गाड़ी में पत्नी काे लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंच गए.
सुमित्रा कश्यप पेशे से शिक्षिका हैं. अस्पताल पहुंचे परिवार के कुछ लोगों से चर्चा करने पर बताया गया कि हालत ठीक है. लेकिन बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी है. शहर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने अस्पताल में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t