काम की तलाश में गए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, दादा के दशगात्र के दिन उठी पोते की अर्थी, सड़क हादसे में मौत

A young man who went in search of work was crushed by an unknown vehicle died on the spot grandsons funeral pyre was lifted on the day of grandfathers Dashagatra death in a road accident

काम की तलाश में गए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, दादा के दशगात्र के दिन उठी पोते की अर्थी, सड़क हादसे में मौत

काम की तलाश में गए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

सीपत : गणेश चतुर्थी के सुबह एनटीपीसी मटेरियल गेट के पास शनिवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें NTPC सीपत में काम की तलास में आए संजय पासवान नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक संजय पासवान पिता लालबचन पासवान उम्र 35 साल पता हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश का निवासी होने का पता चला है.
मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार पासवान 3 दिन पहले प्रयागराज से बस के जरिए बिलासपुर पहुंचा था. और NTPC सीपत में ड्राइवर के रुप में काम शुरु किया था.
बताया जा रहा है कि संजय कुमार पासवान 3 दिन पहले प्रयागराज से बस के जरिए बिलासपुर पहुंचा.शनिवार सुबह भोर में 4 बजे वह साइलो कंपनी के काटा घर के 100 मीटर दूर सड़क किनारे सोए हुया था. तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. इस हादसे की जानकारी काटा घर के कर्मचारी ने NTPC के CISF फोर्स को दी. जिन्होंने फौरन सीपत थाना पुलिस को खबर किया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि संजय पासवान का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था. जिससे पुलिस घटना बड़े वाहन से होने का अंदेशा जता रहीं है. पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु कर मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दादा के दशगात्र के दिन उठी पोते की अर्थी, सड़क हादसे में मौत

दुर्ग/अंडा : दुर्ग से बालोद रोड पर थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत अटल चौक अंडा में 6 सिंतम्बर शुक्रवार सुबह 8 बजे अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को अपने चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. हादसा इतन भयानक था कि मृतक के शरीर से भेजा बाहर आ गया.
थाना अंडा प्रभारी डा. भानुप्रताप साव के मार्गदर्शन से एस आई सुन्दर लाल नेताम घटनास्थल में पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेजा गया. बताया गया  कि मृतक ग्राम चिंगरी निवासी के सुर्यकांत सूर्यवंशी पिता महेश सूर्यवंशी उम्र 40 साल अपने घर से सुबह घुमने निकला था. उसका दादा जी का 6 सिंतबर दशगात्र कार्यक्रम होना था. जिस घर में दशगात्र था. उसी घर से नाती की अर्थी निकली. घटना में अज्ञात वाहन का पातासाजी में अंडा पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb