नए मेला स्थल में होगा राजिम कुंभ कल्प का आयोजन, विधायक रोहित साहू ने दिया निर्देश, सजेगा मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार, रहेगी पार्किंग, हेलीपैड की व्यवस्था

Rajim Kumbh Kalpa will be organized at the new fair site, MLA Rohit Sahu gave instructions, main stage will be decorated, shops, Meena bazaar, parking, helipad will be arranged

नए मेला स्थल में होगा राजिम कुंभ कल्प का आयोजन, विधायक रोहित साहू ने दिया निर्देश, सजेगा मुख्यमंच, दुकान, मीना बाजार, रहेगी पार्किंग, हेलीपैड की व्यवस्था

गरियाबंद/राजिम : राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन के संबंध में बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई. बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी महासमुंद और रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए.
बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस बार करीब 52 एकड़ क्षेत्र में फैले नया मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा.
नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी.मुख्य मंच, दुकान, विभागीय स्टॉल और मीना बाजार भी लगाए जाएंगे. लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग भी बनाए जाएंगे. इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा.
विधायक साहू, संभाग आयुक्त कावरे और कलेक्टर अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के बारे में सभी काम जल्द शुरु कर समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिया. 
इस दौरान बैठक में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, उप संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग प्रतापचंद पारख सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे.
राजिम मेला 12 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा. गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जाएगा. पुराने स्थल में सिर्फ संत समागम एवं गंगा आरती का आयोजन होगा. इसके अलावा सभी आयोजन एवं गतिविधियां नए मेला स्थल में आयोजित की जाएगी. पुराने स्थल पर कोई भी अस्थाई दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी. सभी अस्थाई दुकान नई जगह पर लगाई जाएगी.
दुकानों का आबंटन एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित के द्वारा की जाएगी. पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. विद्युत विभाग को लाइटिंग की व्यवस्था, पुलों पर लाइटिंग के साथ सजावट, मेला स्थल में टावर लाइट एवं पार्किंग स्थल में लाइट आदि की व्यवस्था, वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था, खाद्य विभाग को नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र खोलने खोलने, पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI