अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास, सुकमा वासियों को सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, CM ने दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई

Now even those earning 15 thousand rupees per month salary will get PM house, CM gave gift of crores to Sukma residents, National CM congratulated on Youth Day

अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास, सुकमा वासियों को सीएम ने दी करोड़ों की सौगात, CM ने दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया.
उनके विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है. युवाओं के लिए विवेकानंद जी प्रेरणा के बहुत बड़े स्त्रोत हैं. यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता. स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के दार्शनिक और वैचारिक जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सुकमा वासियों को सीएम ने दी करोड़ों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के मिनी स्टेडियम में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास किया 205 करोड़ रुपए के 137 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया.
इन कार्यों में 39 करोड़ रुपए की राशि के 82 कार्यों का लोकार्पण एवं 166 करोड़ रुपए के 55 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. इनमें  सुकमा नगरपालिका में 83 करोड़ रुपए की लागत से जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन शामिल है. इसके साथ ही 14 करोड़ रुपए की राशि से केरलापाल से पोंगाभेज्जी मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन किया. सुकमा में 11 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन किया.
उन्होंने कहा कि माओवाद एक कैंसर की तरह है। कैंसर को खत्म करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरुरी होता है. माओवादी बस्तर के कुछ इलाकों में जोंक की तरह चिपक गये थे और यहां के स्थानीय लोगों को डरा-धमका कर शोषण कर रहे थे. ये स्थल उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाह थे. हमने माओवादियों की माँद में घुसकर उन पर हमले का फैसला लिया. हमारे सुरक्षाबलों के जवानों के अदम्य साहस से हमने इन माओवादियों का मुकाबला किया और उनको धूल चटाई। बीते एक साल में कई मुठभेड़ों में हमारे सुरक्षाबलों ने 230 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी वालों को भी मिलेगा पीएम आवास 

दंतेवाड़ा : कोंडागांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले को 288 करोड़ रुपए के 168 विकास कार्यों की सौगात दी. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी मिलने वालो को भी प्रधानमंत्री आवास मिलेगा. पहले 10 हजार मासिक वेतन वालो को मिलता था. 
सीएम साय ने कहा कि सरकार अब 2025 में आवास प्लस योजना लाएगी. इस योजना के तहत जिसके पास बाइक और कार है अब उसको भी प्रधानमंत्री आवास का फायदा मिलेगा. इसका सर्वे काम चालू हो गया है. इस देश में कोई भी बिना घर का नहीं होगा सबका पक्का घर होगा.
इस समय गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे का काम 10 जनवरी 2025 से शुरु हो गया है. सर्वे उन लोगों के लिए किया जाएगा जिन्होंने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया है. सर्वे के बाद आपका नाम पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा और आपको मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
सीएम साय ने बताया कि, मार्च के बाद फिर से सरकार 4 लाख नए प्रधान मंत्री आवास बनाकर देगी. भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक ऐप तैयार किया है. उस ऐप में आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं. इससे पात्र आवेदनकर्ता अपना सर्वे रिपोर्ट देख सकेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI