सिकासार जलाशय का लगातार बढ़ रहा जल भराव, हुआ 97 प्रतिशत, डैम से छोड़ा गया 7 हजार क्यूसेक पानी, एलर्ट रहने की गई अपील
Water filling of Sikasar reservoir is continuously increasing reached 97 percent 7 thousand cusecs of water was released from the dam appeal to remain alert
गरियाबंद : सिकासार जलाशय के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से जलाशय का जल भराव 193 मि.घन मी. हो गया है. जो कि जलाशय के कुल क्षमता के 97 प्रतिशत जलभराव है. जलाशय में 27 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है. जिससे जलाशय का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है.
कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद ने बताया कि बांध सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से सिकासार जलाशय से 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. पानी की आवक में बढ़ोतरी होने पर पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जाएगा. बांध के निचले बहाव क्षेत्रों और बाढ़ संभावित इलाकों के लोगों को सतर्क करवाने के लिए एसडीएम गरियाबंद एवं बाढ़ नियंत्रण शाखा को खबर दी गई है. साथ ही लोगों को भी एलर्ट रहने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



