रायपुर में बेटे के साथ बहू ने भी बारात में लिया हिस्सा, इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिया फावड़ा, बेलचा, गुनिया और झाड़ू देख दूल्हा-दुल्हन भी हैरान

In Raipur, along with the son, the daughter-in-law also took part in the wedding procession, at the engineer's wedding, friends gave shovel, shovel, gunia and broom. The bride and groom were also surprised to see

रायपुर में बेटे के साथ बहू ने भी बारात में लिया हिस्सा, इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिया फावड़ा, बेलचा, गुनिया और झाड़ू देख दूल्हा-दुल्हन भी हैरान

रायपुर में बेटे के साथ बहू ने भी बारात में लिया हिस्सा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी में एक अनोखी बारात ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. अग्रसेन धाम में रायपुर निवासी मुकेश गुप्ता के बेटे ऋषभ की बारात में एक नया बदलाव देखने को मिला. इस बारात में ऋषभ के साथ-साथ उनकी होने वाली पत्नी रुचि भी बराबर बैठकर बारात में शामिल हुई. यह नजारा देखकर लोगों ने बदलाव की इस पहल की सराहना की.
मुकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह फैसला अपने बेटे और बहू को बराबरी का दर्जा देने के लिए लिया है. उन्होंने कहा कि यह एक छोटा सा कदम है. जो समाज में बदलाव ला सकता है. इस अनोखी बारात को देखकर लोगों ने गुप्ता परिवार को बधाई दी. और उनकी इस पहल की सराहना की. यह एक अच्छा संदेश है जो समाज में महिलाओं के अधिकारों और समानता के बारे में जागरुकता फैलाता है.
गुप्ता परिवार की इस पहल को समाज के लोगों ने भी सराहा. लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आएगा.
इस मौके पर ऋषभ और रुचि ने भी अपने परिवार की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल है. और वे अपने परिवार की इस पहल के लिए आभारी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिया फावड़ा, बेलचा, गुनिया और झाड़ू देख दूल्हा-दुल्हन भी हैरान

गरियाबंद : शादियों में दोस्तों की मस्ती और अनोखे तोहफों की परंपरा तो आम है. लेकिन गरियाबंद के इंजीनियर क्षितिज गुप्ता की शादी में जो हुआ. उसने सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया.
आमतौर पर शादी में कपड़े, गहने या सजावटी चीजें गिफ्ट में मिलती हैं. मगर क्षितिज के दोस्तों ने ‘इंजीनियरिंग’ का सम्मान बरकरार रखते हुए उन्हें पूरा ‘ठेकेदार किट’ भेंट कर दिया. इस किट में फावड़ा, बेलचा, गैंती, छैनी, हथौड़ी, धमेला, झाड़ू, पाना, इंची टेप, गुनिया, गुरमाला, और कैंचा शामिल थे.
रिशेप्सन में आए लोग पहले तो समझ ही नहीं पाए कि ये शादी हो रही है या किसी नए कंस्ट्रक्शन साइट का उद्घाटन! जब दोस्तों ने बताया कि ये सब मकान बनाने में काम आने वाले टूल्स हैं, तो दूल्हा खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया.

“ये तोहफा देखकर तो इंजीनियर साहब हनीमून पर जाने के बजाय ठेकेदारी का टेंडर भरने निकल पड़ेंगे.”
क्षितिज के दोस्तों का कहना है, “हमने बस उनके प्रोफेशन के हिसाब से परफेक्ट गिफ्ट दिया है. अब ये तय करना उनकी पत्नी का काम है कि गृहस्थी पहले संभाले या साइट!”
शहर में इस शादी की चर्चा जोरों पर है, और इंजीनियर साहब भी इस ‘विशेष सम्मान’ को पूरी इंजीनियरिंग भावना के साथ स्वीकार कर चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI