रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे हुए बेपटरी, RPF ने कोच अटेंडेंट समेत 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ठेकेदार पवन नायक फरार, तलाश जारी
Five wagons of a goods train derailed at the railway station; RPF arrested 10 individuals, including a coach attendant; contractor Pawan Nayak is absconding, and a search is underway.
बिलासपुर : बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. बिलासपुर से इंदौर तक के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई के दोपहर करीब 2:20 बजे करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित लाइन नंबर-3 पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उत्तर गए थे. राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों को डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला था.
मालगाड़ी देखकर भागे मजदूर
रेलवे की जांच में यह सामने आया कि जेसीबी बकेट को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारने के बाद 5-6 मजदूर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तरफ ले जा रहे थे. इस दौरान मालगाड़ी आती देख मजदूर भारी बकेट को ट्रैक पर छोड़कर भाग गए. जिससे मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना उम्र 25 साल, नरहर सिंह उर्फ पिंटू उम्र 35 साल, देवा सिंह उम्र 38 साल, बुद्धू सिंह उम्र 49 साल, छत्रपति मरावी उम्र 32 साल, लोकेश मांडवी उम्र 19 साल, अनुराग मरावी उम्र 31 साल, अभिषेक यादव उम्र 21 साल, जेसीबी बकेट मंगवाने वाला मोहम्मद शमीर उम्र 24 साल और कोच अटेंडेंट अमित यादव उम्र 23 साल शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



