कोयला लोड तेज रफ्ता ट्रेलर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पिता और नाबालिग बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर, ओवरटेक करते समय दर्दनाक हादसा

A speeding trailer loaded with coal violently rammed into a scooter; a father and his minor son died, while the mother is in critical condition—a tragic accident that occurred while overtaking.

कोयला लोड तेज रफ्ता ट्रेलर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पिता और नाबालिग बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर, ओवरटेक करते समय दर्दनाक हादसा

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मुख्य मार्ग पर स्थित राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रा के कुडकई गांव का रहने वाला तेरस भरिया उम्र 35 साल स्कूटी पर सवार होकर गांव से पेंड्रा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान राय पेट्रोल पंप के पास सामने से एक बड़ी गाड़ी आ रही थी. तभी कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की. रफ्तार ज्यादा होने की वजह से ट्रेलर स्कूटी को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे.
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने फौरन डायल-112 को खबर दी. मौके पर पहुँची डायल-112 की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया. जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और 14 साल के बेटे राजू भरिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला गुड्डी भरिया का इलाज अस्पताल में जारी है. जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे के बाद लोगों ने ट्रेलर को शिशु मंदिर के पास रोका और चालक को थाने भेज दिया है. पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?