बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से चयन, धमतरी जिले के चारों विकासखण्डों में 18 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैम्प
Great opportunity to get a job in Bank of Baroda selection through direct interview without examination placement camp on 18th October in all four development blocks of Dhamtari district
बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 65 साल होनी चाहिए. साथ ही युवा उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है.
योग्यता
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के जरिए इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
फिक्सड सैलरी: 15,000 रुपये प्रतिमाहवेरिएबल सैलरी: 10,000 रुपये हर महिना
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऐसे पाएं नौकरी
जो भी उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन शॉर्टलिस्ट के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों से समयबद्ध तरीके से संपर्क किया जाएगा.
वेबसाइट पर जाएं:
आवेदन फॉर्म बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें.
फॉर्म भरें: सभी जरुरी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें.
भरे हुए आवेदन फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेजें
क्षेत्रीय प्रबंधक
बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर क्षेत्र
प्लॉट नंबर 1170, पहली मंजिल,
शिवमूला टॉवर, आस्था मेडिकल के पास,
राइट टाउन, जबलपुर – 482002, मध्य प्रदेश
धमतरी जिले के चारों विकासखण्डों में 18 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैम्प
धमतरी : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र धमतरी द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल पखवाड़ा के तहत जिले के चारों विकासखण्डों में 18 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा.
इस दौरान निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 820 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा. इनमें धमतरी विकासखण्ड के लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 465 पद, जनपद पंचायत कुरुद में 85, जनपद पंचायत मगरलोड में 245 और जनपद पंचायत नगरी में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा.
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक, जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण हो. वे इस प्लेसमेंट कैम्प के साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए आवेदक को सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होने कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर होगी भर्ती
अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास द्वारा स्वीकृत रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन 15 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं.
जिसमें परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) सेक्टर श्रीगढ़ के ग्राम कंठी कंवर पारा एक, ग्राम भफौली एक, ग्राम भफौली दो, सुखरी के ग्राम सपना दरोजापारा, अम्बिकापुर दो के ग्राम देवगढ़ में हडहुडपारा, अम्बिकापुर दो के ग्राम सोनपुरकला के शंकरघाट एवं भफौली के ग्राम भकुरा में भकुरा नावापारा, में सहायिका के पद रिक्त हैं.
इसके लिए सिर्फ महिला ही आवेदन कर सकती हैं. एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) जिला सरगुजा (छ.ग.) में कार्यालयीन समय पर जमा किया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा का मौका
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिला सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है. इस भर्ती के अंतर्गत महिलाओं की योग्यता 10वीं पास रखी गई है और सभी दसवीं पास महिलाएं इस भर्ती की आवेदन फार्म को भरने के लिए योग्य होगी.
महिला सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत कल 51 पद रखे गए हैं. जिसके लिए आप सभी महिला आवेदन फॉर्म भर सकती हैं. और इस भर्ती का आवेदन आप सभी को ऑनलाइन भरना होगा. जिसकी स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस आर्टिकल में मौजूद है.
सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो भी महिलाएं सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगी उन्हें इसके बदले में किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.
सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा
आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है वहीं अधिकतम आयु 45 साल तक की निर्धारित की गई है.
सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
आप सभी महिलाओं को इस भर्ती के अंतर्गत शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं कक्षा में पास होना जरुरी है.
सुपरवाइजर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के अंतर्गत शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों के चयन की बात की जाए तो उनका चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया एवं मेरिट प्रदर्शन के आधार पर किया जाना है एवं उसके बाद में ही उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी.
सुपरवाइजर भर्ती के तहत वेतमान
महिला सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत जिन महिलाओं को अंतिम रुप से चयनित किया जाएगा और उन्हें जॉइनिंग प्रदान की जाएगी. उन सभी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नियम मुताबिक ₹20000 का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा.
सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए आप सबसे पहले इस विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं.
अब इसके मेनू बार में भर्ती या कैरियर अनुभाग को सलेक्ट कर WCD Vacancy 2024 विज्ञापन सर्च करें.
विज्ञापन ओपन होने के बाद में आपको उसे ध्यानपूर्वक पढ़ना है और आवेदन फॉर्म ओपन करना है.
आवेदन फार्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है.
इसके बाद आप आवश्यक दस्तावेज हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो को संलग्न करें.
अब आपको अपने आवेदन फार्म की एक बार जांच करनी है ताकि कोई त्रुटि न रहे.
इसके बाद आपको अपना आवेदन फार्म विभाग को जमा कर देना है.
सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन कैसे डाउनलोड करें?
आप महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय की ऑफिशल वेबसाइट के जरिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.
सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है और आपको ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करना होगा.
क्या सुपरवाइजर भर्ती के लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन बिना परीक्षा के किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



