हाथी के शावक अघन की मौत का निकला ओडिशा कनेक्शन, आरोपियों को 700 रुपए में मिला पोटाश बम, 3 आरोपी गिरफ्तार

Odisha connection found in death of elephant cub Aghan, accused got potash bomb for Rs 700, 3 accused arrested

हाथी के शावक अघन की मौत का निकला ओडिशा कनेक्शन, आरोपियों को 700 रुपए में मिला पोटाश बम, 3 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद : उदंती सीता नदी अभ्यारण में हाथी शावक “अघन” की मौत मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पोटाश बम से हाथी शावक को घायल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी उदंती सीता नदी अभ्यारण अरसीकन्हार रेंज के फरसगांव के रहने वाले हैं. आरोपियों ने वन्य प्राणी शिकार के लिए चार पोटाश बम लगाने का खुलाया किया है. वहीं मामले में अन्य आरोपी फरार है.
7 दिसंबर को हाथी के शावक अघन की पोटाश बम चबाने से मौत हो गई थी. करीब महीने भर चले इलाज के बावजूद हाथी के शावक को बचाया नहीं जा सका. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी. पोटाश बम का इस्तेमाल जंगली जानवरों के शिकार के लिए किया जाता है. विभाग के उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में की गई इस विशेष ऑपरेशन में आरोपियों को पकड़ा लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI