राजधानी में ऑनलाइन सीमेंट मंगाना पड़ गया भारी, लग गया 8 लाख का चुना, दवा कारोबारी से लाखों रुपये ठगे, पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच
Ordering cement online in the capital proved costly, got duped of 8 lakhs, drug dealer duped of lakhs of rupees, police is investigating both the cases
रायपुर : अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट कर सामान मांगते हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत से एक ऑनलाइन फ्रॉड का नया मामला सामने आया है.
जहां अवंती विहार निवासी भारतभूषण गुप्ता द्वारा 3000 बोरी सीमेंट का आर्डर दिया गया था. जिसके बाद मोबाइल के जरिए से सारी जानकारी देते हुए कंस्ट्रक्शन कारोबारी से आठ लाख 83 हजार 500 रुपये उनके द्वारा पेमेंट किया गया था. बीबी गुप्ता द्वारा जिस व्यक्ति को पेमेंट किया गया था. उसने खुद को अल्ट्राटेक सीमेंट का एजेंट बताया था.
पेमेंट करने के बाद भी सीमेंट के सप्लाई नहीं की गई. जिसके बाद प्रार्थी द्वारा इसकी शिकायत थाना तेलीबांधा में कराई गई. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन फ्रॉड के नजरिए से आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल 21 दिसंबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया. जिसने अपना नाम आशीष शुक्ला बताया. उसने कहा कि वह अल्ट्राट्रेक सीमेंट कंपनी का एजेंट है. ठग ने कारोबारी से कहा कि आपने जो तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया. वो भेज दिया गया. आप खाते में पेमेंट कर दीजिए. इसके बाद कारोबारी भारतभूषण ने उसके बताए खाते में आठ लाख 83 हजार 500 रुपये जमा कर दिया.
21 दिसंबर से अब तक उन्हें सीमेंट नहीं मिला. दोबारा उसी नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया. जिसके बाद कारोबारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : इसी तरह ठगी की दूसरी घटना पुराना बस स्टैंड के दवा कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा के साथ हुई. उन्हें दवाइयां सप्लाई का झांसा देकर 7.88 लाख की ठगी की गई. ठगों ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से कारोबारी को मेल किया. उनसे दवाइयों का ऑर्डर लिया.
कारोबारी ने आर्डर देने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर दिया. उसके बाद दवाइयों की सप्लाई नहीं हुई. उन्होंने कंपनी में संपर्क किया. तब फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ. पुलिस ने बताया कि पंडरी, पुराना बस स्टैंड में कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा की दुकान है. उनका थोक दवा का कारोबार है.
उनके पास कुछ माह पहले हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कंपनी के नाम से मेल आया. इस कंपनी से उनका कारोबार चलता है. उन्होंने दवाइयों का ऑर्डर दिया. इसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती आईडी से फिर मेल आया.
उसमें ऑर्डर मांगा गया। कारोबारी ने ऑर्डर किया. इसके बाद उन्हें एक खाता नंबर दिया था. उसमें एडवांस पेमेंट के लिए कहा गया. कारोबारी ने 7.88 लाख पेमेंट कर दिया. इसके बाद न दवा आई और न ही पैसे वापस हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



