अज्ञात कारणों से नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी मचा हड़कंप, आत्महत्या या जुछ और? जुटी जांच में पुलिस

Due to unknown reasons, a newly married woman committed suicide by hanging herself, creating a stir, suicide or something else? Police is busy investigating

अज्ञात कारणों से नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी मचा हड़कंप, आत्महत्या या जुछ और? जुटी जांच में पुलिस

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिला के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वही फॉरेंसिक टीम और पचपेड़ी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैलहा (भड़हा)
में सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास सानिया खूंटे पति राधेश्याम खूंटे उम्र 24 साल परिवार के अन्य परिजनों के साथ आंगन (परछी) में बैठी हुई थी. तभी सानिया अचानक से उठकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर ली. काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनो ने कमरे में जाकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था. तभी खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि सानिया फंखे पर गमछे को फांसी का फंदा बनाकर झूल रही है. परिजन आनन-फानन में दरवाजे को तोड़कर फंदे को काट उसे फौरन मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.
जहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद सानिया को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुवाती पूछताछ में पता चला कि सानिया की शादी 2020 में राधेश्याम खूंटे के साथ हुई थी. जिसकी एक 3 साल की बेटी भी है.
वही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को इसकी खबर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गईं है. वही शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया. मामले में पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है. ताकि नवविवाहिता की खुदकुशी की वजह का पता चल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB