बिजली लाइन ठीक करते समय झुलसने से युवक की गई जान, प्लांट में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा, परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप

A young man lost his life due to burns while repairing power lines there was an uproar after the death of a young man due to electric shock in the plant family members made serious allegations

बिजली लाइन ठीक करते समय झुलसने से युवक की गई जान, प्लांट में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा, परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप

बिजली लाइन ठीक करते समय झुलसने से युवक की गई जान

बलरामपुर.रेहरा बाजार : बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार में उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. रात में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.
सीएमओ ने संबंधित पीएचसी अधीक्षक को हटा दिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक व बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ केस दर्ज किया है. थाना रेहराबाजार की ग्राम पंचायत रेहरा निवासी सुघई ने पुलिस को तहरीर दी है.
कहा कि उसका बेटा अलखराम उम्र 29 साल पावर कारपोरेशन में संविदा पर काम करता था (ताजा खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है) बृहस्पतिवार को शटडाउन लेकर वह पोल पर चढ़ा था. तभी अचानक बिजली आपूर्ति होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया. कहा कि बेटे को शाम को करीब सात बजे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था.
कहा कि फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार करके उसे गोंडा रेफर किया लेकिन अस्पताल के सामने ही अलखराम की मौत हो गई. पिता का आरोप है कि कई बार चिकित्सक को फोन किया गया लेकिन वह मौके पर नहीं आए. सुघई पावर कारपोरेशन के अफसरों व चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
एसओ ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने संबंधित पीएचसी के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्र को प्रशासनिक प्रभाव से हटा दिया है. डॉ. मंशालाल को यहां की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अलखराम की मौत से चार वर्षीय अनमोल के सिर से पिता का साया छिन गया. पत्नी प्रियंका व माता जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक चार भाई हैं. वह दूसरे नंबर पर था.
मौत के बाद भड़के लोगों ने किया हंगामा
अलखराम की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना था कि अगर चिकित्सक मौके पर होते और इलाज करते तो उसकी जान बच सकती थी. साथ ही शटडाउन लेने के बावजूद बिना लाइन सही हुए कैसे आपूर्ति बहाल कर दी गई. इसमें पावर कारपोरेशन के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी जताई. ग्रामीणों ने काफी देर तक शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए पुलिस को नहीं ले जाने दिया. बाद में मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तब जाकर पुलिस शव को ले जा सकी.
लाइनमैन के साथ रहता था अलखराम
एसओ ओम प्रकाश चौहान का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक पावर कारपोरेशन में नहीं था. बल्कि लाइनमैन के साथ रहता था. लाइनमैन का प्राइवेट कर्मी होने के कारण सारा काम वहीं देखता था. फिलहाल यह जांच का विषय है कि वह लाइन सही करने खंभे पर किसकी अनुमति से चढ़ा? शटडाउन लिया गया तो फिर बिना लाइन सही हुए आपूर्ति कैसे बहाल हो गई? हर एक बिंदु की जांच की जा रही है. एसडीओ आरके यादव का कहना है कि मृतक अलखराम हमारे यहां संविदा का कर्मचारी नहीं था. अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

प्लांट में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद हुआ हंगामा

रायपुर/तिल्दा/सरोरा : रायपुर जिले में तिल्दा तहसील की ग्राम पंचायत सरोरा परसदा में संभव पवार प्लांट में ठेकेदारी के अंतर्गत कार्यरत एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की बड़ी चूक हुई है. जिसके चलते 20 साल के युवक की मौत हो गई है.
युवक की मौत होने के प्लांट प्रबंधन के द्वारा युवक के शव को तत्काल रायपुर के अस्पताल भेज दिया गया. जहा डॉक्टरों के द्वारा युवक की मौत हो जाना बताया गया. मृतक का पहचाना युवक शशिचंद प्रजापति पिता विशुन प्रजपति मृतक का उम्र 20 साल मूल निवासी ग्राम कुतुन जिला गढ़वा झारखंड के रुप में हुई है. मृतक युवक SC पांडेय ठेकेदार के अंडर में कार्यरत था.
परसदा के ग्रामीण निर्माण धीन प्लांट नंदन स्मेल्टरस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. प्लांटो में आए दिन हो रहे मौत का अकड़ा सुनकर क्षेत्र वासी सहम गए हैं. संभव पवार प्लांट के बाहर मृतक के परिजन उचित मुवावजा की मांग करते हुए प्लांट के बाहर धरने पर बैठे हुए है. अब देखना यह है कि प्लांट प्रबंधन युवक के परिजनों को कितना मुआवजा देती है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb