बाजारों में बिक रहे मिलावटी सामान, रायपुर में पकड़ाई नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री, स्किम्ड दूध में पाम ऑयल मिलाकर कर रहे तैयार

Adulterated goods are being sold in the markets factory making fake cheese caught in Raipur preparing it by mixing palm oil in skimmed milk

बाजारों में बिक रहे मिलावटी सामान, रायपुर में पकड़ाई नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री, स्किम्ड दूध में पाम ऑयल मिलाकर कर रहे तैयार

रायपुर : रायपुर में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री बुधवार शाम पकड़ी गई है. पनीर बनाने के लिए दूध पाउडर के साथ पाम ऑयल मिलाकर पनीर तैयार किया जा रहा था. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को वहां से भारी तादाद में नकली पनीर बरामद हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक भाठागांव में नेशनल हाईवे के पास बंसल डेयरी है. फूड डिपार्टमेंट को वहां नकली पनीर बनाने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने वहां छापा मारा. टीम ने नकली पनीर सीज कर उसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं.
डेयरी में स्किम्ड मिल्क पाउडर के साथ पाम ऑयल और पानी को मिलाकर दूध की तरह लिक्विड बनाया जा रहा था. इसके बाद बॉयलर से हीट गर्म कर पनीर तैयार किया जा रहा था.
इस तरह बनाते हैं नकली पनीर
नकली पनीर को बनाने के लिए खराब दूध, आटा, डिटर्जेंट पाउडर, पाम ऑयल, ग्लिसरॉल मोनोस्टियरेट पाउडर जैसी चीजों को मिलाया जाता है. इसके अलावा असली पनीर के जैसा शेप (आकार) देने के लिए नकली पनीर में सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं.
नकली पनीर में मौजूद केमिकल किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
नकली पनीर खाने से फूड पॉइजनिंग, पेटदर्द, अपच या उल्टी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
कुछ लोगों को नकली पनीर खाने से स्किन एलर्जी होने का भी खतरा रहता है.
नकली पनीर और खोया पहचाने...
अगर आप नकली पनीर और खोया को पहचानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा सा पनीर को अपने हाथ पर लेना होगा और उसे हाथ पर रगड़ना होगा. अगर वह चिकनावत छोड़ता है तो समझ जाइए असली है और अगर नहीं छोड़ता है तो समझ जाइए नकली है. इसी तरीके से आप खोए को भी चेक कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

घी की ऐसे करें पहचान...
अगर आप घी को पहचान चाहते हैं कि यह नकली है या फिर असली तो इसके लिए आपको एक बर्तन में घी को लेना होगा. उसके बाद उसमें आयोडीन और हाइड्रोक्लोरिक को मिला देना होगा. अगर यह रंग बदलता है तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट है.
ऐसे चेक करें नकली सरसों का तेल...
सरसों के तेल को अच्छे से चेक करने के लिए आपको एक आसान तरीका बताते हैं. सबसे पहले आप सरसों की तेल को किसी कटोरी में ले लें. फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला दे. अगर सरसों का तेल कलर छोड़ने लगता है तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट है.
दूध की ऐसे करें पहचान...
वहीं अगर बात की जाए दूध की तो दूध में ज्यादातर मिलावट देखने को मिलती रही है. अब ऐसे में आप चाहते हैं कि दूध में मिलावट है या फिर शुद्ध है इसके लिए आपको सबसे पहले आप दूध को जमीन पर डाल दीजिए. अगर दूध धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और पीछे सफेद निशान छोड़ जाता है तों समझ लीजिए वह शुद्ध है. वहीं पानी से मिला हुआ दूध बिना कोई निशान छोड़े तुरंत बह जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb