घर में घुसकर धारदार हथियार से ब्याज देने वाले की हत्या, आरोपी की तलाश जारी, इलाके में दहशत का माहौल, हमलावर ले गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर
Murder of interest payer with a sharp weapon after entering the house search for the accused continues atmosphere of panic in the area the attacker took away the DVR of the CCTV camera
रायगढ़ : शहर के जूट मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद से शहर में हड़कंप मच गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत डॉग स्क्वायड की पहुंचा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
शहर के जूटमिल क्षेत्र से सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है. वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया (गंधरी पुलिया) के पास रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी. कत्ल की वारदात की खबर मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. ASP आकाश मरकाम समेत निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने जांच शुरु कर दी है. पहली नजर में यह मामला आपसी रंजिश का मालूम हो रहा है. पूरे मामले से पर्दा हटाने पुलिस जांच में जुट गई है. वही जघन्य हत्याकांड से शहर में हड़कंप मच गया है. मोहल्ले वासी सहमे हुए हैं.
डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस खगाल रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. लेकिन जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है. पुलिस इस जघन्य हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की कोशिश कर रही है.
रमेश उर्फ बब्बू तिवारी जो घर के पीछे रेलवे ट्रैक है. वे घर पर अकेले रहते थे. मृतक की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है. सुबह काम करने वाली बाई जब घर पर आई तो घर बंद था. फिर वह बार-बार कॉल करने लगी. लेकिन कोई जवाब नही आया.
बब्बू तिवारी का कॉल जा रहा था। पर कोई जवाब नही आने से वह सकते में आ गई. कामवाली अनहोनी के आशंका को लेकर उसने आस-पास के लोगों खबर दी. घर बंद था. अंदर झाक के देखने पर खून के छीटे दिखाई दे रहें थे.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बब्बू तिवारी लोगों को ब्याज में रकम दिया करता था. हो सकता है रकम को लेकर कुछ विवाद हुआ हो और अज्ञात आरोपितों ने उनकी हत्या की हो.
मृतक बल्लू तिवारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी आरोपी अपने साथ ले गया. जिससे पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. मृतक की चार बेटियां हैं. जिनकी शादी हो चुकी है और वे घर से बाहर रहती हैं.
आपको बताना चाहेंगे कि 12 घंटे के अंदर रायगढ़ में यह दूसरी बड़ी अपराधीक घटना घटीहै. दोनों ही मामले पुलिस के लिए चैलेंजिंग हो गए हैं. जिस तरह रायगढ़ में अपराध घटित हो रहे हैं इससे यह तो जग जाहिरहो गया कि मुजरिमों में अब पुलिस का खौफ बिलकुल खत्म हो चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



