निकाय चुनाव में ड्यूटी से गायब रहे दो शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सस्पेंड, 118 लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी, मचा हड़कंप
District Election Officer suspended two teachers who were absent from duty during civic elections, notices issued to 118 careless employees, uproar ensued
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. साथ ही साथ 118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से गैरहाजिर पाए जाने पर नोटिस थमाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय निर्वाचन के बीच चुनावी कार्यों में लापरवाही के चलते 2 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है. दोनों शिक्षकों की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम के लिए मतदान दल में लगाई गई थी. लेकिन 10 फरवरी को केआईटी परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों गैरहाजिर रहे. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक काश्मीर कुजूर, शिक्षक, माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी, विकासखण्ड-खरसिया और अखिल शर्मा, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा, विकास खण्ड-खरसिया की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के मतदान दलों में लगाई गई थी. लेकिन 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ में मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान उक्त दोनों शिक्षक अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए. उक्त कृत्य छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के विपरित होकर छग सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत दंडनीय होने की वजह से दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया और मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया निर्धारित किया गया है.
118 लोगों को ट्रेनिंग में गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही ने बताया कि निर्वाचन संपन्न कराने मतदान दलों का गठन कर उसमें कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. जिसकी ट्रेनिंग कई चरणों में की गई थी. जिसमें 118 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए. इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



