सहकारी बैंक में पर्याप्त नगद रकम नहीं, किसानों ने किया चक्काजाम, जमकर मचाया हंगामा, अफसरों ने शांत कराया मामला, हंगामे के बाद पहुंची कैश वैन

There was not enough cash in the cooperative bank, farmers created a ruckus, officers pacified the matter, the cash van arrived after the ruckus.

सहकारी बैंक में पर्याप्त नगद रकम नहीं, किसानों ने किया चक्काजाम, जमकर मचाया हंगामा, अफसरों ने शांत कराया मामला, हंगामे के बाद पहुंची कैश वैन

आरंग : जिला सहकारी बैंक आरंग में किसानों ने जमकर हंगामा मचाया. दिन भर किसान बैंक में पर्याप्त कैश नहीं होने से परेशान रहे. करीब शाम 7 बजे किसानों का धैर्य टूट गया और गुस्से में आरंग -खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया. जिसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ.
किसानों के हंगामा के बाद कुछ देर में कैश वेन बैंक पहुंची और किसानों को भुगतान शुरु कर दिया गया. किसानों में कई महिलाएं भी शामिल थीं. जो करीब 20 किमी दूर से आए थे और पैसे की मिलने की आस में सुबह से रात तक इंतजार करते रहे. इन किसानों में कुछ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशी भी थे. जो चुनाव में खर्च करने के लिए पैसा निकालने बैंक आए थे.
आपको बता दें कि आरंग के जिला सहकारी बैंक में कैश की परेशानी बनी रहती है. इससे पहले भी बैंक में पर्याप्त कैश नहीं होने से किसानों को होने वाली समस्याओं के बारे में खबर प्रसारित कर शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया था. लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हो पाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI