कल 17 जून को गरियाबंद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक रोहित साहू ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण
Chief Minister Vishnu Deo Sai and Assembly Speaker Dr. Raman Singh will arrive in Gariaband tomorrow, June 17; MLA Rohit Sahu inspected the event venues.
गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के 17 जून के प्रस्तावित गरियाबंद दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सोमवार शाम राजिम विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों के साथ पुलिस परेड ग्राउंड एवं दर्रापारा स्थित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने तथा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 जून को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 500 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे और विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे ग्राम केशोडार (दर्रापारा) में करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित अखिल भारतीय गोड़ अमात समाज के गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे.
प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है. वहीं दर्रापारा स्थित गोंडवाना भवन परिसर में मंच, पंडाल, वृक्षारोपण एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दोनों स्थानों पर सुरक्षा, आवागमन मार्ग, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियां जारी हैं.
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, किशोर साहू, प्रतीक सिंह और सूरज सिन्हा भी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



