प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन हुई तेज, आज होगा फैसला, मतगणना की तैयारियां पूरी, रायपुर नगर पालिक निगम के 70 वार्डाें के लिए 15 राउंड में होगी गिनती
The heartbeats of the candidates increased, the decision will be taken today, preparations for counting of votes are complete, counting will be done in 15 rounds for 70 wards of Raipur Municipal Corporation.
मतगणना के पूर्व प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है. आज जिले के नगरीय निकाय में सुबह 9 बजे मतगणना शुरु होगी और करीब 12 बजे तक पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी. नगरीय निकाय की जनता ने अपना फैसला 11 फरवरी की EVM में बंद कर दिया है. जिसका फैसला कल मतगणना के बाद हो जाएगा.
मतगणना सुबह 9 बजे से शुरु होगी. सबसे पहले EDB मतपत्रों की गिनती होगी. उसके बाद सुबह 9.30 से ईवीएम की गिनती शुरु होगी. सभी टेबल में एक गणना पर्यवेक्षक और एक गणना सहायक मौजूद रहेंगे. मतगणना केंद्रों में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे. परीणाम घोषित होने के बाद ही मशीनों की सीलिंग की जाएगी.
प्रक्रिया की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी. जिसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे. अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक ज्यादातर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. जिससे नगर निगम के महापौर और वार्डों के पार्षदों के नाम सामने आ जाएंगे.
मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा.
रायपुर में 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए करीब 15 राउंड में गिनती की जाएगी. इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए हैं. साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है. उल्लेखनीय है कि स्ट्राॅंग रुम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



