5वीं- 8वीं परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरु, कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान
New time table of 5th-8th examination released, toll free helpline service started for 10th-12th students, problem will be solved on call.
बोर्ड परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ 5वीं- 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है. परीक्षा सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे से आयोजित की जाएगी. लोक शिक्षण संचालनालय ने समय में बदलाव किया है. मूल्यांकन को लेकर भी लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है. वार्षिक परीक्षा में गैरहाजिर बच्चों को पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.
विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरु, कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की मदद के लिए आज 15 फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरु कर रहा है. इस पहल के तहत परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा.
मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर इस हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है. छात्र सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-2334363 पर कॉल कर अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं. 15 से 27 फरवरी तक, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर किया जाएगा. इसके साथ ही, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षा-डर और तनाव जैसी परेशानियों के समाधान के लिए सलाह देंगे.
पहले चरण के बाद दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. जिसमें विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे. इस हेल्पलाइन सेवा से विद्यार्थियों को न सिर्फ विषयों की जटिलताओं को हल करने में मदद मिलेगी. बल्कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए सलाह भी दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



