आधी रात घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग महिला की मौत, शार्ट सर्किट की वजह से हादसे की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

Huge fire broke out in the house at midnight elderly woman died due to burning alive possibility of accident due to short circuit police engaged in investigation

आधी रात घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग महिला की मौत, शार्ट सर्किट की वजह से हादसे की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दुखद घटना घटी है. एक घर में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत सेमरा के सतनामी मोहल्ला के जय विजय के घर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. जिससे 70 साल की बुजुर्ग बुधनी बाई की मौत हो गई. घटना रात के समय हुई. जब बुधनी बाई अपने घर में सो रही थी.
बताया जा रहा है कि मृतक का घर मिट्टी का था. जिसकी वजह से आग ने पूरे घर को जलाकर खाक कर दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने फौरन डायल 112 पर खबर दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर पूरी तरह जल चुका था और वृद्ध महिला की जान नहीं बचाई जा सकी.
पुलिस ने महिला को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI