सुशासन तिहार : विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने वार्डों में शिविरों का किया निरीक्षण, जनशिकायतों का तत्काल समाधान करने का निर्देश

Sushasan Tihaar: MLA Sunil Soni and Mayor Meenal Chaubey inspected the camps in the wards, directed to resolve public complaints immediately

सुशासन तिहार : विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने वार्डों में शिविरों का किया निरीक्षण, जनशिकायतों का तत्काल समाधान करने का निर्देश

रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 के तहत आज तीसरे दिन रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत डॉक्टर खूब चंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए जा रहे शिविर का अवलोकन किया. रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने विधायक निधि मद से 4 नागरिकों दाऊलाल साहू, गोपीचंद हेमने, विनोद कुमार देवांगन, गणेश राम साहू को 3- 3 लाख रुपये का धनादेश आर्थिक सहायता के रुप में प्रदत्त किया. नगर निगम वार्ड पार्षद सोनू ममता तिवारी और श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने सुशासन तिहार के शिविर में मांगें और जन समस्यायें लेकर पहुंच रहे आमजनों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली और 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में आमजनों से मिली सभी मांगों और जन शिकायतों पर त्वरित समाधान के लिए जरुरी कार्यवाही करने के अधिकारियों को निर्देश दिया,
निर्देशित किया गया कि सुशासन तिहार शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों में सफाई और पेयजल से सम्बंधित समस्याओं पर मिली आमजनों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए.
दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 5 के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 5 वार्डों महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड, पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड, पण्डित वामन राव लाखे वार्ड, डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए गए सुशासन तिहार शिविर का मुआयना किया.
इस दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित नगर निगम एमआई सी सदस्य सरिता आकाश दुबे, जोन 5 जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर (बब्बी), ममता सोनू तिवारी, दुर्गा यादराम साहू की मौजूदगी रही. प्रथम चरण में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के सभी 70 वार्डों में आमजनों से जन शिकायतें, मांगें और जन समस्याएं आवेदन लेकर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्ज की जा रही हैँ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB