बंधक बनाकर चार पहिया वाहन लूट की वारदात को दिया अंजाम पुलिस ने आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो फरार

The four-wheeler robbery was carried out by taking hostages, the police arrested the accused Lalit Yadav aka Lalla and sent him to jail, two absconded

बंधक बनाकर चार पहिया वाहन लूट की वारदात को दिया अंजाम पुलिस ने आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो फरार

दुर्ग : दोपहिया मोपेड वाहन में दो लोगों ने कार में सवार युवक को रोककर  लूट की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में मोवा निवासी आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है.           
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कुलदीप यादव ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जनता कॉलोनी दुर्ग में रहता है और ट्रांसपोर्ट का काम करता है. प्रार्थी 4 सितम्बर 2025 को करीब 12 बजे अपने ट्रांसपोर्ट के काम से अपने वेन्यु कार नम्बर CG04 ND 5577 से अकेला हीरापुर रायपुर शिवाय रोड कैरियर रोड में आया था. वहां से काम होने पर 2:30 बजे दोपहर वापस घर जाने के लिये कुम्हारी के लिये निकला था. रास्ते में अटारी चौक के साहू पान ठेला में सिगरेट लेने रुका. सिगरेट लेकर निकला. एच.पी. गैस एजेंसी अटारी के रुका.
उसी दौरान लाल रंग की दोपहिया मोपेड वाहन में दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आए. मोबाईल नहीं है कहते हुए बात करने के लिये मांगे. जिस पर प्रार्थी द्वारा उन्हें अपना मोबाईल फोन दिया गया. जो बात करने के बाद प्रार्थी के मोबाईल फोन को अपने पास रख लिए और दोपहिया वाहन में पेट्रोल नही है. कहते हुए प्रार्थी को आर.डी.ए. कॉलोनी छोड़ने के लिये बोले और प्रार्थी की चार पहिया वाहन में सभी बैठ गए और एक लड़का प्रार्थी की कार को चलाने लगा.
उन्होने रास्ते में अपने 1 साथी को भी कार में बैठा लिया. रास्ते में उनके द्वारा प्रार्थी को 2000 रुपए शराब पीने के लिये मांगे और चाकू दिखाकर डराने लगे इसी बीच प्रार्थी के मोबाईल से अपने बैंक खाते में 2000 रुपये पैसा ट्रांसफर किया. और प्राथी को जबरदस्ती कार में मंदिर हसीद टोल नाका से महासमुंद रोड जाने लगे. रात करीब 9 बजे पलौद चौक के पास पहुंचे थे.
तभी प्रार्थी ने उनको बोला वाशरुम जाना के लिए चार पहिया वाहन से उतरा और मौका पाकर वहां से भाग गया. और उन लोगों के द्वारा प्रार्थी की कार को लूट के जाने के बाद पास गांव के लोगों को बताया. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(3), 309, 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ करते हुए मामले में आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में मोवा निवासी आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला की पतासाजी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य 2 साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी कबीर नगर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, प्र आर वीरेंद्र भार्गव, सुरेश देशमुख, आर. लक्ष्मी नारायण साहू, अविनाश टंडन, थाना मंदिर हसौद से आर. युवराज वर्मा, राकेश कुमार साहू, थाना कबीर नगर से उनि लोकेश्वर सदावर्ती की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t