लव ट्रायंगल में आधी रात दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई, बॉयफ्रेंड ने बेवफा गर्लफ्रेंड के दूसरे प्रेमी को मार डाला, हिरासत में 5 आरोपी

In a love triangle, the boyfriend beat up his unfaithful girlfriend's second lover with sticks at midnight with the help of his friends, 5 accused in custody

लव ट्रायंगल में आधी रात दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई, बॉयफ्रेंड ने बेवफा गर्लफ्रेंड के दूसरे प्रेमी को मार डाला, हिरासत में 5 आरोपी

दुर्ग : दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कसारडीह में देर रात लाठी डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी गई. दरअसल कुछ युवकों ने चेतन पर अचानक से हमला किया. जिससे वह पूरी तरह से लहूलुहान हो गया. ये पूरा मामला पद्मनाभपुर थाने क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  ये पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी. चेतन साहू को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका दुर्ग आई है तो उसने मिलने के लिए कहा. लड़की ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और परेशान करने लगा. चेतन साहू की बात लड़की ने अपने सरगुजा वाले प्रेमी लुकेश साहू को बताई. इसके बाद लुकेश साहू ने लड़की को कहा कि चेतन साहू  को मिलने के लिए बुलाओ. लुकेश साहू के बताए मुताबिक लड़की ने चेतन साहू को सिविल लाइन क्षेत्र में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया.
रविवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास चेतन साहू लड़की से मिलने पहुंचा. इससे पहले ही लुकेश साहू अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से मौजूद था. चेतन साहू के पहुंचने के बाद लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि लुकेश साहू ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे से चेतन साहू की बुरी तरह से पिटाई कर दी.
उसको इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही बड़े अधिकारी भी पहुंच गए. रात में ही चेतन के शव को मरच्यूरी भेजा गया.
वहीं पुलिस ने रात को ही पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया. मुख्य आरोपी लुकेश साहू घटना के पाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की को भी थाने बुलाया है. वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी की तो पहचान कर ली है. लेकिन उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे उनकी भी पहचान करने में जुटी है.
वारदात के बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के साथ पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
कुछ महीने पहले लड़की की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया था. इसके बाद वह भी अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई थी. सरगुजा में लड़की का लोकेश साहू से प्रेम संबंध हो गया. इसके बाद युवती ने चेतन से बातचीत कम कर दी थी. चेतन साहू और लड़की की मां पुलिस विभाग में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI