ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ एक्शन, सट्टा खिलाते तूफान समेत 2 सटोरिये गिरफ्तार. सटोरियों के कब्जे से नगद 1,57,000/- रुपये जप्त

Action against online betting, 2 bookies including Toofan arrested while betting. Cash worth Rs. 1,57,000/- seized from the possession of the bookies

ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ एक्शन, सट्टा खिलाते तूफान समेत 2 सटोरिये गिरफ्तार. सटोरियों के कब्जे से नगद 1,57,000/- रुपये जप्त

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में 1 अप्रेल 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति मोबाईल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं.
इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन और हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर निशानदेही कर पकड़ा गया. पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम खुशाल जैन और तूफान तिलंते निवासी रायपुर का होना बताया.
टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा मोबाईल फोन में MR-BEAN नामक एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के साथ ही सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब रखना पाया गया. 
जिस पर आरोपी खुशाल जैन और तूफान तिलंते को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 3 नग मोबाईल फोन, नगद रकम 1,57,000/- रुपये और सुजुकी एक्सेस वाहन नम्बर CG04 PW 2869 जुमला कीमत करीब 2,62,000 रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 140/25 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. 
इस मामले की पूरी कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाइन, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. प्रशांत शुक्ला, भूपेन्द्र मिश्रा, हरजीत सिंह, अजय चौधरी एवं कमल धनगर तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. नागेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. खुशाल जैन पिता मनोज कुमार जैन उम्र 28 साल निवासी श्रीनगर आकाश गैस गोदाम के पास थाना गुढियारी जिला रायपुर
02. तूफान तिलंते पिता मनीराम तिलंते उम्र 30 साल निवासी शारदा पारा कैंप 02 भिलाई बैकुंठ धाम के पास थाना छावनी जिला दुर्ग। हाल पता - काशीराम नगर मकान नं 3466 पी डब्लू डी ब्रिज के पास गली नं 02 थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI