शहर से गांव लौटी ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने किया वीडियो कॉल पर बात फिर कमरे में जाकर लगाई फांसी, सदमें में परिजन

The girl who worked in a beauty parlor returned from the city to the village, talked on a video call and then went to the room and hanged herself, the family in shock

शहर से गांव लौटी ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने किया वीडियो कॉल पर बात फिर कमरे में जाकर लगाई फांसी, सदमें में परिजन

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने लड़के से VIDEO कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवती को एक युवक घर के पास बाइक से छोड़कर गया था. तभी से युवती डिप्रेशन में थी. मामला CSEB चौकी के 15 ब्लॉक क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली राधिका साहू उम्र 19 साल पढ़ाई छोड़ चुकी थी. बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी.
दरअसल, राधिका साहू मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी. इस दौरान मां घर में थी. मां को लगा कि बेटी थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है. लेकिन जब काफी देर तक कमरे से बाहर निकली तो मां उसे कमरे में देखने गई. इस दौरान जब मां ने आवाज लगाया. लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. मां ने कमरे को खोलने की कोशिश की. लेकिन कमरा अंदर से बंद था. मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो राधिका साहू की लाश फंदे पर झूल रही थी. बेटी को फंदे पर देखकर मां चीखने लगी. आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची.
दोनों ने पड़ोसियों की इसकी जानकारी दी. लोगों ने पुलिस को फांसी लगाने की जानकारी दी. सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने कमरे से मोबाइल बरामद किया है.
राधिका साहू के पिता कमलेश साहू ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं. उनकी तीन बेटियां हैं. राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी. बेटी बहुत परेशान दिख रही थी. घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी. बेटी ने किस कारण से खुदकुशी की है. इसकी उनको जानकारी नहीं है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि वीडियो कॉल के बाद खुदकुशी की बात सामने आ रही है. उसने किससे और क्या बात की. उसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी. फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI