सुशासन तिहार में अमलीपदर जा रहे सहायक आयुक्त की कार को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गाड़ी छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A pickup truck hit the car of the Assistant Commissioner going to Amlipada on the occasion of Sushasan Tihar; the driver fled leaving the vehicle; police engaged in search.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर तौरेंगा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब जन समस्या निवारण शिविर में जा रही सहायक आयुक्त की सरकारी गाड़ी को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चोट नहीं आई.
सहायक आयुक्त की गाड़ी ग्राम अमलीपदर नवापारा में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही एक अनजान पिकअप वाहन नम्बर OD08 AA 0113 ने सरकारी वाहन को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप वाहन ओडिशा से सब्जी लाने-ले जाने का काम करता है.
टक्कर काफी तेज थी. जिससे सहायक आयुक्त की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला.
हालांकि इस सड़क हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों और तेज रफ्तार की वजह से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है. हाल के महीनों में अलग-अलग हिस्सों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से कई सड़क हादसे सामने आए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



