रसाेई के गैस चूल्हे में फन फैलाए बैठा 5 फीट लंबा किंग कोबरा, चाय बनाने गई महिला के उड़े होश, घर में मचा हड़कंप, पहुंची स्नेक रेस्क्यू टीम
A 5 feet long king cobra was sitting with its hood spread in the kitchen gas stove, the woman who went to make tea was shocked, there was a commotion in the house, snake rescue team arrived
कोरबा : कोरबा के पथरीपारा बस्ती में एक घर की रसोई में आज 5 फीट लंबा किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. तड़के सुबह जब महिला चाय बनाने पहुंची तो वहां कोबरा को देखकर वह सहम गई. जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह घर की महिला चाय बनाने पहुंची तो गैस चूल्हे पर बैठे कोबरा को देखकर उसके होश उड़ गए. फौरन स्नेक रेस्क्यू टीम को खबर दी गई. स्नेक रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला. सांप गैस चूल्हे के लोहे में बुरी तरह फंसा हुआ था और हमला करने की पोजीशन में था. टीम ने पूरी सावधानी से कोबरा को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया. जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट गया.
रेस्क्यू टीम के मुताबिक सर्दी के मौसम में सांप अक्सर गर्म स्थानों की तलाश में घरों में घुस आते हैं. गैस चूल्हे जैसी गर्म जगह उनके लिए आरामदायक होती है. विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं पर फौरन विशेषज्ञों की मदद लेने की सलाह दी है.
घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें कोबरा गैस चूल्हे पर बैठा दिखाई दे रहा है. इसे देखकर घर के सदस्य सहम गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सावधानी बरतने के बावजूद टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



