रात के अंधेरे में गरीब पर जानलेवा हमला, पीड़ित गंभीर रुप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार
A deadly attack on a poor man in the dark of night, victim seriously injured, atmosphere of terror in the area, family members plead for justice
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलादेही में एक गरीब दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में पीड़ित विनोद कुमार साहू गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना रात के अंधेरे में तब हुई जब गांव के दबंग लाला तिवारी और उसके सहयोगियों ने विनोद साहू पर अचानक हमला बोल दिया.
पीड़ित पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया गया. जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए. परिवारजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को खबर दी. इसके बाद 112 की टीम ने घायल विनोद साहू को अस्पताल पहुंचाया.
इस मामले में बिर्रा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है. अब देखना यह होगा कि पुलिस इन दबंगों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करती है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. और पीड़ित परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



