सूदखोरों के चंगुल में फंसा डॉक्टर, दोगुना रकम की वसूली के बाद फिर 27 लाख देने बना रहे दबाव, सूदखोर आशीष समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Doctor trapped in the clutches of moneylenders, after recovering double the amount, they are again pressuring him to pay 27 lakhs, 3 accused including moneylender Ashish arrested
बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिला की सरकंडा पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आरोपी अपने गुर्गों के साथ सूद का पैसा वसूलने के लिए घर घुसकर धमकी चमकी दे रहा था. जबकि आरोपी 16 लाख रुपए के बदले 30 लाख रुपए ले चुका था. 27 लाख रुपए और देने के लिए दबाव बना रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2025 को ड्रीम इंम्पिरिया सरकण्डा बिलासपुर निवासी डॉक्टर संजय बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 3 साल पहले उनका परिचय आशीष टण्डन के साथ हुआ था. जो लोगों को ब्याज में पैसा देने का काम करता है. मुझे घरेलू जरुरत होने पर वर्ष 2022 और 2023 में अलग-अलग कुल 16 लाख रुपये आशीष टण्डन से उधार लिया था.
इस उधारी रकम के बदले फोन पे और नगद सहित कुल 30 लाख रुपये आशीष टण्डन उससे ले चुका है. इसके बाद भी 27 लाख रुपये और देने के लिए बार-बार दबाव डाल रहा है. यही नहीं असामाजिक तत्वों के साथ घर में आकर धमकी चमकी देता है. दबाव पूर्वक कोरे स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर करा लिया है और रायपुर स्थित मेरे स्वामित्व के मकान को बिक्री करने का इकरारनामा होने का धमकी देता है.
आरोपी ने 31 मार्च 2025 को फोन कर कहा कि आज 5 लाख रुपये दे देना नही तो मेरे साथियों के साथ आ रहा हूं. कैसे लेना है मैं जानता हूं. कहकर धमकी देते हुए शाम को आशीष टण्डन अपने साथी मनोज बंजारा के साथ घर अंदर घूस गए और 5 लाख रुपये मांगते हुये जब तक पैसा नहीं देगा तब तक घर से नहीं जायेंगे कहकर धमकाने लगे. उसके साथी सूरज सोनवानी फ्लैट के नीचे आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था.
आशीष टण्डन, मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी से पूरा परिवार डरे हुए हैं. और कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं. इस रिपोर्ट को दर्ज कराने पर थाना सरकण्डा में धारा 508(5), 331, 3(5) बीएनएस और 3, 4 कर्जा एक्ट अपराध दर्ज कर घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया.
उनके द्वारा आरोपियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित करने पर थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपीगण आशीष टण्डन, मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. आशीष टण्डन को ब्याज में रकम देने संबंधी नोटिस दिया गया तो कोई दस्तावेज नहीं दे पाया. जूर्म कबूल करने पर आरोपी आशीष टण्डन, मनोज बंजारा और सूरज सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि देवेन्द्र तिवारी, दिनेश तिवारी, प्र.आर बलवीर सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
नाम आरोपी
01. आशीष टण्डन पिता धनीराम टण्डन उम्र 34 साल निवासी टण्डनबाड़ा तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02. मनोज बंजारा पिता साहूकार बंजारा उम्र 26 साल निवासी गुरूघासीदास मंदिर के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
03. सूरज सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 30 साल निवासी पीपल चौक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



