पाण्डुका में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर जंगली सूअर का हमला, घायलों में 2 पुरुष और दो महिला शामिल, इधर श्यामनगर हरदी में ग्रामीणों पर 6 भालुओं का हमला

In Panduka, a villager plucking tendu leaves was attacked by a wild boar; the injured included two men and two women. Meanwhile, in Shyamnagar Hardi, villagers were attacked by six bears.

पाण्डुका में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर जंगली सूअर का हमला, घायलों में 2 पुरुष और दो महिला शामिल, इधर श्यामनगर हरदी में ग्रामीणों पर 6 भालुओं का हमला

पाण्डुका : वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत पूरे वन परिक्षेत्र में 1 मई से तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम चालू हो गया है और ग्रामीणों का यह मुख्य आय का साधन है. इसी के तहत लोग तड़के सुबह ही जंगल की तरफ निकल पड़ते हैं और जंगली जानवरों से सामना हो जाता है. भीड़ देख जानवर डर से लोगों के ऊपर हमला कर देते है. और ऐसी घटनाएं हो जाती है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 मई की सुबह को पोंड निवासी तीन लोगों के ऊपर जंगली सूअर ने हमला कर दिया तो दूसरा ग्राम कुटेना निवासी एक युवक पर हमला कर दिया. जिसमें मोरज कुमार पिता कामता साहू उम्र 23 साल जो पोंड परिसर के वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ते समय जंगली सूअर द्वारा हमला कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए वन परिक्षेत्र पाण्डुका के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका भेजा गया था. हालत नाजुक होने की वजह से शासकीय जिला चिकित्सालय गरियाबंद ले जाया गया. इसी तरह पोंड निवासी टमेश्वर पिता डेरहा धीवर 28 साल सहित रेवा बाई और एक अन्य महिला शामिल है.
विभाग के तुरंत पहुंचकर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज कराया गया. और  सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई. क्योंकि जंगलों में लोगों की अचानक भीड़ देख जानवर डर जाते हैं और हमला कर देते हैं. इसलिए तड़के सुबह ना जाकर थोड़ा समय में जावे. बहरहाल सभी घायलों की हालत में सुधार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

श्यामनगर के जंगल में अचानक हमले से मचा हड़कंप
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के बारुका सर्कल अंतर्गत ग्राम श्यामनगर हरदी कासरबाय में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए दो ग्रामीणों पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. जंगल क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार संतु राम साहू और सुरेश साहू शुक्रवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच श्यामनगर जंगल के कक्ष क्रमांक 523 में तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचे. इसी दौरान अचानक 6 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से दोनों संभल नहीं पाए और बुरी तरह घायल हो गए.
हमले के बाद दोनों ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और परिजनों को मोबाइल फोन से खबर दी. खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गांव लाकर गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है.
हमले की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम भी जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गई. वहीं जंगल क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. जंगल क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल जाते समय सतर्क रहने और समूह में जाने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t