पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर हमला, चाकू लहराते रहा बदमाश, सड़क पर हुई चीख-पुकार, पुलिस ने टीकम को गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

A youth was attacked in broad daylight due to an old rivalry, the miscreant kept waving a knife, there was screaming on the road, the police arrested Tikam and took out a procession

पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर हमला, चाकू लहराते रहा बदमाश, सड़क पर हुई चीख-पुकार, पुलिस ने टीकम को गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

गरियाबंद/फिंगेश्वर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें आरोपी युवक शख्स पर जमकर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहा है. उसने अपने पास रखे चाकू से भी हमला करने की कोशिश की. इस पूरी वारदात का आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक सड़क पर किसी बात को लेकर राहगीर से झगड़ रहा था. अचानक उसने मारपीट शुरु कर दी और कुछ देर बाद चाकू निकालकर दहशत फैलाया. राहगीर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन युवक ने लगातार हमला किया. सड़क किनारे खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया.
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर क्षेत्र के लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
इस मामले में खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी टीकम पराना को हिरासत में ले लिया. मामले में चाकू लहराने, सार्वजनिक स्थल पर हिंसा और जानलेवा हमले की धाराएं लगाई गई. आरोपी से पूछताछ जारी है. आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर रंजिश थी. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर चाकू दिखा कर दहशत फैलाने वाले आरोपी का नदी मोड़ पर पुलिस ने जुलूस निकाला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB