सूटकेस में लाश रख सीमेंट से प्लास्टर, फ्लाइट से फरार आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा दिल्ली से गिरफ्तार
After keeping the dead body in a suitcase and plastering it with cement, the accused lawyer Ankit Upadhyay and his wife Shivani Sharma escaped by flight and were arrested from Delhi
रायपुर : राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक ट्रंक से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में की गई थी. मामले का मास्टरमाइंड अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा हैं. जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या मामले में अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया. आरोपी दंपती वारदात के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे. दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा जवान ने गिरफ्तार किया है.
रायपुर से पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई. जल्द ही आरोपियों को रायपुर लाया जाएगा. आरोपियों के साथ अन्य संदेहियों के पड़ताल में पुलिस जुटी है. मृतक की पहचान रायपुर निवासी किशोर पैकरा के रुप में हुई.
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि पैसे के लेन-देन के चलते युवक की हत्या की गई है
जांच में सामने आया कि लाश को गोलबाजार की पेटी लाइन से खरीदे गए ट्रंक में भरकर फेंका गया था. ट्रंक बेचने वाले दुकानदार शब्बीर ने संदिग्धों के हुलिया बताया. CCTV फुटेज में एक महिला संदिग्ध को ट्रंक खरीदते देखा गया था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई. मुख्य आरोपी अंकित उपाध्याय, उसकी पत्नी शिवानी शर्मा समेत इस हत्याकांड में तीन अन्य लोग भी शामिल थे. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
अंकित वारदात का मास्टरमाइंड है. वो पेशे से वकील भी है. लाश फेंकने ले जाते वक्त पति और पत्नी CCTV कैमरे में कैद हुए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे.
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी लाश को टीन की बड़ी पेटी के अंदर डालकर फेंकने ले जा रहे हैं. कार में 2 लोग सवार हैं. वहीं कार के आगे-पीछे स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवती भी मंडरा रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चालाकी से कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया. गाड़ी अल्टो है. लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए नंबर प्लेट सेन्ट्रो का इस्तेमाल किया गया. सामने पूरा नम्बर प्लेट है. लेकिन पीछे से नंबर प्लेट को तोड़ा गया था.
वहीं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से कार निकलते समय मौजूद गार्ड AK टंडन ने इस मामले में कई खुलासे किए, उन्होंने बताया वारदात को अंजाम देने वालों ने कार की एंट्री नहीं की.
बता दें कि कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी अवैध संबंध में पड़ी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी अफसर अपने पति की हत्या कर दी थी. इसके बाद उसकी लाश को एक नीले ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से भर दिया था. रायपुर में भी ऐसा ही किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



