ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, कॉलेज-स्कूल के लिए भवन की मांग, कहा- सरकार बीजेपी की, लेकिन हमारी भी नहीं सुन रही

ABVP and students blocked NH 30 demanded building for college school said Government is of BJP but is not listening to us too

ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, कॉलेज-स्कूल के लिए भवन की मांग, कहा- सरकार बीजेपी की, लेकिन हमारी भी नहीं सुन रही

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में स्कूल-कॉलेज के खुद के भवन नहीं होने को लेकर नाराज सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाइवे जाम कर दिया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में इस आंदोलन में छात्रों ने प्रशासन और सरकार के रवैए पर नाराजगी जताई. छात्रों ने गोहरापदर में जाम किया. हाईवे जाम के चलते यातायात बाधित हो गया और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक गोहरापदर कॉलेज हाई स्कूल में संचालित है. इसी तरह हायर सेकेंडरी का भी खुद का भवन नहीं है. उरमाल के ठेकेदार निर्माण का टेंडर लेकर भवन का काम बंद कर दिया है. पर्याप्त शैक्षणिक परिसर की मांग लगातार उरमाल और गोहरापदर गांव के छात्र कई साल से करते आ रहे हैं. मांग को लेकर छात्रों का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करते आ रही है.
आंदोलन का नेतृत्व कर रह एबीवीपी के पदाधिकारी क्षितिज नारायण तिवारी ने कहा कि हमें कांग्रेस सरकार लगातार चक्कर लगवाते रही. भाजपा सरकार में महीनों से मांग को रखते आ रहे हैं. स्थानीय भाजपा नेताओं के जरिए भी सरकार तक अपनी बाते पहुंचा रहे हैं. लेकिन हमारी मांगों पर विचार करना तो दूर अब तक किसी ने ठोस आश्वासन तक नहीं दिया. शासन प्रशासन के रवैए से गुस्साए छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गोहरापदर के निर्देश नेतृत्व में नेशनल हाइवे 130 सी को गोहरापदर के पास जाम कर दिया.
छात्र संगठन के चक्का जाम से देवभोग रायपुर मार्ग घंटों तक बाधित रहा. यात्री बस प्राइवेट वाहन सहित माल वाहक गाड़ियों के चक्के थम गए. छात्र संगठन के कार्यकर्ता और स्कुली छात्र बीच सड़क पर घंटों जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे. मैनपुर एसडीएम,बीईओ ने पन्द्रह दिनों में समस्या हल करने आश्वासन दिया लेकिन छात्र अपने मांगों पर अड़े रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI.